Get App

बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा, UGC एक्ट और शंकराचार्य के अपमान बताई वजह

Bareilly City Magistrate Alankar Agnihotri : सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि उनके इस्तीफे की वजह UGC के ये नियम हैं और प्रयागराज में शंकराचार्य के साथ हुआ कथित अपमान भी इसका कारण बना। उन्होंने इस्तीफे से पहले अपने फेसबुक अकाउंट पर इसको लेकर फेसबुक पर पोस्ट लिखा था। अब उनका इस्तीफा भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 26, 2026 पर 4:19 PM
बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा, UGC एक्ट और शंकराचार्य के अपमान बताई वजह
बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Bareilly City Magistrate Alankar Agnihotri : देश में इस समय UGC के भेदभाव विरोधी नियम 2026 को लेकर विवाद चल रहा है। इस नियम का कई जगह विरोध हो रहा है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यूजीसी एक्ट को लेकर अपनी असहमति जताई है। सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे से हड़कंप मच गया है।उनका सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये लेटर

सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि उनके इस्तीफे की वजह UGC के ये नियम हैं और प्रयागराज में शंकराचार्य के साथ हुआ कथित अपमान भी इसका कारण बना। उन्होंने इस्तीफे से पहले अपने फेसबुक अकाउंट पर इसको लेकर फेसबुक पर पोस्ट लिखा था। अब उनका इस्तीफा भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अलंकार अग्निहोत्री के नाम से जो लेटर वायरल हो रहा है इसे राज्यपाल, मुख्य चुनाव आयुक्त और राज्य चुनाव आयुक्त को भेजा गया है। इसमे माघ मेले में शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों से स्थानीय प्रशासन द्वारा मारपीट करने और यूजीसी रेगुलेशन्स 2026 का जिक्र करते हुए यूपी पीसीएस सेवा से इस्तीफा देने की बात कही गई है।

सरकार पर लगाया ये बड़ा आरोप

सब समाचार

+ और भी पढ़ें