Get App

Bareilly Violence: बरेली में 48 घंटे के लिए इंटरनेट बंद! दशहरा को लेकर यूपी के 4 जिलों में हाई अलर्ट, ड्रोन से हो रही निगरानी

Bareilly Violence: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में मोबाइल इंटरनेट, ब्रॉडबैंड और SMS सेवाओं पर लगी पाबंदी अगले 48 घंटे के लिए और बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में पुलिस, PAC और RAF के जवानों को तैनात किया गया है। वहीं, ड्रोन के जरिए निगरानी की जा रही है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Oct 02, 2025 पर 5:07 PM
Bareilly Violence: बरेली में 48 घंटे के लिए इंटरनेट बंद! दशहरा को लेकर यूपी के 4 जिलों में हाई अलर्ट, ड्रोन से हो रही निगरानी
Bareilly Violence: बरेली में इंटरनेट सेवाएं गुरुवार को दोपहर तीन बजे से 48 घंटों के लिए निलंबित की गई हैं

Bareilly Violence: दशहरा उत्सव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में बरेली मंडल के चार जिलों में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। बवाल के बाद बरेली जिले में मोबाइल इंटरनेट, ब्रॉडबैंड और एसएमएस सेवाओं पर लगी पाबंदी अगले 48 घंटे के लिए और बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में पुलिस, पीएसी और आरएएफ के जवानों को तैनात किया गया है। ड्रोन के जरिए निगरानी की जा रही है।

पिछले शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद कोतवाली क्षेत्र की एक मस्जिद के बाहर 2,000 से ज्यादा लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। इस दौरान हुए पथराव और लाठीचार्ज में कुछ पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हो गए थेयह हिंसा 'आई लव मुहम्मद' पोस्टर विवाद को लेकर इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां द्वारा प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को रद्द किए जाने के बाद शुरू हुई।

मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि बरेली में हाल में हुई हिंसा के बाद गुरुवार दशहरे के त्योहार के मद्देनजर बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत और बदायूं जिलों के लिए 'हाई अलर्ट' जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि गृह विभाग के गोपनीय अनुभाग-3 द्वारा जारी अधिसूचना के तहत जिले में मोबाइल इंटरनेट, ब्रॉडबैंड और एसएमएस सेवाएं अगले 48 घंटे के लिए निलंबित कर दी गई हैं।

उन्होंने कहा कि यह आदेश 2 अक्टूबर को दोपहर तीन बजे से चार अक्टूबर को दोपहर तीन बजे तक प्रभावी रहेगा। गृह विभाग के सचिव गौरव दयाल ने आदेश में कहा कि हालात को देखते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, यूट्यूब, व्हाट्सऐप और मैसेजिंग सिस्टम के दुरुपयोग से अफवाहें फैलने और सांप्रदायिक तनाव भड़कने की आशंका है। ऐसे में जिले में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाना जरूरी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें