Bankim Chandra Chatterjee: लोकसभा में सोमवार (8 दिसंबर) को 'वंदे मातरम' पर जोरदार चर्चा के दौरान साफ दिख रहा था कि BJP और TMC के बीच पश्चिम बंगाल के लिए लड़ाई चल रही है। इस दौरान 'वंदे मातरम' के रचयिता बंकिम चंद्र चटर्जी का नाम आते ही संसद में माहौल गरम हो गया। 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और तृणमूल ने लोकसभा को राजनीतिक युद्ध का मैदान बना दिया।
