Get App

'सीधी खड़ी भी नहीं हो पा रही...', अश्लील वीडियो शूट से इनकार करने पर बंगाल की महिला को किया गया टॉर्चर

महिला के परिवार का कहना है कि आरोपी आर्यन खान और उसकी मां श्वेता खान ने महिला को अश्लील वीडियो बनाने और बार डांसर बनने के लिए मजबूर किया। जब महिला ने ऐसा करने से मना कर दिया, तो आर्यन ने अपने फ्लैट में उसके साथ बुरी तरह मारपीट की और उसे तड़पाया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 10, 2025 पर 5:11 PM
'सीधी खड़ी भी नहीं हो पा रही...', अश्लील वीडियो शूट से इनकार करने पर बंगाल की महिला को किया गया टॉर्चर
पोर्न फिल्म में काम करने से मना करने पर बंगाल की महिला के साथ बर्बरता

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां महिला को पोर्नोग्राफी शूट करने से इनकार करने पर एक व्यक्ति और उसकी मां ने बेरहमी से पीटा। यहीं नहीं पीड़ित महिला को छह महीने तक एक फ्लैट में बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई, उसके हाथ, पैर और दांत तोड़ दिए गए, उसे लोहे की रॉड से पीटा गया और कई दिनों तक खाना भी नहीं दिया गया।

नौकरी का लाचल देकर बनाया बंधक

यह चौंकाने वाली घटना तब सामने आई जब उत्तर 24 परगना जिले के पानीहाटी की रहने वाली महिला अरियन खान नाम के एक व्यक्ति से मिली। अरियन ने उसे ज़्यादा पैसे वाली नौकरी का लालच दिया। महिला, जो एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करती थी। महिला ने उस पर भरोसा करके हावड़ा चली गई, वहां उसे डोमजूर में अरियन के फ्लैट में जबरदस्ती बंदी बना लिया गया।

लोहे के रॉड से हमला

सब समाचार

+ और भी पढ़ें