Bengaluru Murder Case: शराब पी, बहस हुई और गला घोंटकर कर दी हत्या! बेंगलुरु में लिव-इन पार्टनर ने महिला साथी को दी खौफनाक मौत

Bengaluru Murder Case: बेंगलुरु के नागरिक निकाय ने रविवार को एक कचरा ट्रक के अंदर एक बोरा मिला था। उसी में महिला का शव भरा हुआ था। इस दौरान महिला के हाथ बंधे हुए थे। मामले के बारे में पता चलने पर बेंगलुरु पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की

अपडेटेड Jun 30, 2025 पर 5:13 PM
Story continues below Advertisement
Bengaluru Murder Case: महिला के साथी ने पहले शराब पीने के बाद झगड़े के दौरान उसकी निर्मम हत्या कर दी

Bengaluru Murder Case: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कचरा ढोने वाले ट्रक से एक 40 वर्षीय महिला का शव मिलने के एक दिन बाद सोमवार (30 जून) को उसके लिव-इन पार्टनर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोप है कि महिला के साथी ने झगड़े के दौरान उसकी निर्मम हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि रविवार (29 जून) को स्थानीय लोगों ने शव देखने के बाद इसकी सूचना चेन्नम्मानकेरे अचुकट्टू थाने के अधिकारियों को दी।

बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) बेंगलुरु के नागरिक निकाय ने रविवार को एक कचरा ट्रक के अंदर एक बोरा मिला था। उसी में महिला का शव भरा हुआ था। इस दौरान महिला के हाथ बंधे हुए थे। मामले के बारे में पता चलने पर बेंगलुरु पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कहा कि दोनों के बीच बहस हुई जो मारपीट में बदल गई। इस दौरान आशा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शमशुद्दीन ने आशा का गला घोंट दिया।

CCTV से आरोपी की हुई पहचान


पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की जांच की। आरोपी की पहचान 33 वर्षीय मोहम्मद शमशुद्दीन के रूप में हुई है, जो असम का निवासी है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान इसी इलाके की निवासी आशा के रूप में हुई है। वह असम निवासी 33 वर्षीय व्यक्ति के साथ रह रही थी। दोनों एक प्राइवेट कंपनी में हाउसकीपिंग स्टाफ के तौर पर काम करते थे। उनके अनुसार, इन दोनों ने खुद को पति-पत्नी बताकर इस इलाके में एक मकान किराए पर लिया था।

पुलिस ने बताया कि आशा शनिवार रात नशे की हालत में घर लौटी। इसके बाद उसका अपने साथी से झगड़ा हुआ। इस दौरान उनके बीच कथित तौर पर मारपीट हुई। इस दौरान दम घुटने के कारण महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इसके बाद व्यक्ति ने महिला के शव को बांधकर एक बोरे में भर दिया। फिर रविवार सुबह होने से पहले ही उसे कचरा ढोने वाले एक ट्रक में फेंक दिया।

अपने साथी की हत्या करने के बाद शमशुद्दीन शव को बाइक पर ले गया और बाद में उसे कचरा गाड़ी में डालकर मौके से भाग गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

दम घुटने से हुई मौत

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) लोकेश बी. जगलासर ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, "आशा और यह व्यक्ति एक साल से अधिक समय से साथ रह रहे थे। घटना वाली रात शराब के नशे में शुरू हुई बहस मारपीट में बदल गई। इस दौरान कथित तौर पर दम घुट जाने के कारण महिला की मौत हो गई।" ऐसे में माना जा रहा है कि उसने गला घोंटकर हत्या की होगी।

ये भी पढ़ें- Bihar E-Voting: अब चुनाव में घर बैठे मोबाइल से कर सकेंगे वोट! बिहार में देश का पहला ई-वोटिंग ऐप लॉन्च, जानें- कैसे करेगा काम

स्थानीय लोगों की शिकायत के आधार पर चेन्नम्मानकेरे अचुकट्टू थाने में हत्या और सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस के अनुसार, आशा विधवा थी। वह जिस व्यक्ति के साथ रह रही थी उसका पहले तलाक हो चुका है। आशा और व्यक्ति का अपनी पिछली शादियों से एक-एक बच्चा भी है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच की जा रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।