Bengaluru Murder Case: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कचरा ढोने वाले ट्रक से एक 40 वर्षीय महिला का शव मिलने के एक दिन बाद सोमवार (30 जून) को उसके लिव-इन पार्टनर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोप है कि महिला के साथी ने झगड़े के दौरान उसकी निर्मम हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि रविवार (29 जून) को स्थानीय लोगों ने शव देखने के बाद इसकी सूचना चेन्नम्मानकेरे अचुकट्टू थाने के अधिकारियों को दी।
