Get App

Video: 50 साल के प्रोफेसर की घटिया हरकत, लेक्चर के दौरान छात्रा को किया प्रपोज, पूरी क्लास ने चप्पल से पीटा

एक वीडियो में प्रोफेसर क्लास के सामने छात्रा को प्रपोज करते नजर आते हैं। वह यह भी दावा करते हैं कि छात्रा पहले उन्हें अपने प्यार का इजहार कर चुकी है और वह भी उसे पसंद करते हैं। प्रोफेसर इस मौके पर चॉकलेट का डिब्बा भी लाए थे और छात्रों से उसे बांटने को कहा

Shubham Sharmaअपडेटेड Mar 26, 2026 पर 8:34 PM
Video: 50 साल के प्रोफेसर की घटिया हरकत, लेक्चर के दौरान छात्रा को किया प्रपोज, पूरी क्लास ने चप्पल से पीटा
Video: 50 साल प्रोफेसर की घटिया हरकत, लेक्चर के दौरान एक छात्रा को किया प्रपोज

बेंगलुरु के एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में उस वक्त हंगामा मच गया, जब एक प्रोफेसर ने क्लास के अंदर ही एक छात्रा को प्रपोज कर दिया। यह घटना 26 मार्च को नेलमंगला के टी. बेगुर स्थित श्री सिद्धार्थ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर में हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, 50 साल के प्रोफेसर अब्दुल मोहम्मद और 19 साल की छात्रा इस मामले में शामिल हैं। इस घटना के दो वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

एक वीडियो में प्रोफेसर क्लास के सामने छात्रा को प्रपोज करते नजर आते हैं। वह यह भी दावा करते हैं कि छात्रा पहले उन्हें अपने प्यार का इजहार कर चुकी है और वह भी उसे पसंद करते हैं। प्रोफेसर इस मौके पर चॉकलेट का डिब्बा भी लाए थे और छात्रों से उसे बांटने को कहा।

लेकिन छात्रा ने तुरंत इसका विरोध किया और कहा कि अगर ऐसा कुछ है तो प्रिंसिपल के सामने बात करें। उसने प्रोफेसर से यह भी पूछा कि उसने कब ऐसा कोई प्रस्ताव दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें