Uttarakhand BJP MLA Video: सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में उत्तराखंड के भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक भरत सिंह चौधरी अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए दिख रहे हैं। वायरल वीडियो में विधायक को यह कहते हुए सुना जा रहा है, "जो अधिकारी मेरी नहीं सुनेगा, वो मेरे जूते की सुनेगा।" NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने ये टिप्पणियां रुद्रप्रयाग जिले के बरमा पट्टी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कीं।
