Bihar News: बिहार में फिल्म शूटिंग को बढ़ावा देने के मकसद से राज्य सरकार ने 37 से अधिक फिल्मों, वेब सीरीज और डॉक्यूमेंटरी फिल्म की शूटिंग को मंजूरी दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार (31 दिसंबर) को बताया कि यह मंजूरी 'बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति, 2024' के तहत दी गई है। राज्य के कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव प्रणव कुमार ने पटना में पत्रकारों को बताया, "इन 37 प्रोजेक्ट में से कई की शूटिंग राजधानी पटना समेत राज्य के विभिन्न जिलों में अलग-अलग स्थानों पर चल रही है।"
