Get App

लाइव ब्लॉग

Abhishek Gupta NOVEMBER 20, 2025 / 2:09 PM IST

Nitish Kumar Oath Ceremony: नीतीश कुमार बने बिहार के मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा बने डिप्टी सीएम

Nitish Kumar Oath Ceremony: नीतीश कुमार ने आज 10वीं बार बिहार के CM पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया हैं। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिए थे। नीतीश कुमार के साथ ही विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है

Bihar CM Nitish Kumar Oath Ceremony: नीतीश कुमार आज 10 वीं बार बिहार के CM पद की शपथ ले ली हैं। वो एक बार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री बन गए है। वहीं विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए देश भर के कई VVIP नेता पटना में डेरा डाले हुए थे। नीतीश कुमार के साथ ही सरकार के 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली है। बता दें कि 26 मंत्

Bihar CM Oath Ceremony: नीतीश कुमार 10वीं बार बने बिहार के सीएम
Bihar CM Oath Ceremony: नीतीश कुमार 10वीं बार बने बिहार के सीएम
NOVEMBER 20, 2025 / 2:02 PM IST

Bihar CM Oath Ceremony: विपक्ष को डेमोक्रेसी पर भरोसा नहीं-मनोज तिवारी

बिहार में नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद BJP MP मनोज तिवारी ने कहा, "PM मोदी के मुताबिक, आज विकसित बिहार की नींव रखी गई है। PM मोदी और नीतीश कुमार ने राज्य के लोगों की भलाई के लिए काम किया है... विपक्ष को डेमोक्रेसी पर भरोसा नहीं है। अगर उन्हें डेमोक्रेसी पर भरोसा होता, तो वे यहां आते..."

    NOVEMBER 20, 2025 / 1:47 PM IST

    Bihar CM Oath Ceremony: लोगों के भरोसे और विश्वास की जीत-सीएम रेखा गुप्ता

    बिहार में NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने कहा, “यह लोगों के भरोसे और विश्वास की जीत है। विकास अब बिहार की पहचान बनेगा।”

      NOVEMBER 20, 2025 / 1:28 PM IST

      Bihar CM Oath Ceremony: पीएम मोदी ने सीएम नीतीश कुमार को दी बधाई

      पीएम नरेंद्र मोदी ने X पर पोस्ट किया, “बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर श्री नीतीश कुमार जी को बधाई। वे एक अनुभवी एडमिनिस्ट्रेटर हैं और कई सालों से अच्छे शासन का उनका ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। उनके आगे के कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

        NOVEMBER 20, 2025 / 1:08 PM IST

        Bihar CM Oath Ceremony: बिहार कैबिनेट में जाति समीकरण का तालमेल

        नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के सीएम पद की शपथ लिए है। नीतीश कुमार कैबिनेट में जाति समीकरण का पूरी तरह से ख्याल रखा गया है। नीतीश सरकार के नए मंत्रिमंडल में राजपूत समुदाय से 4, भूमिहार से 2 और ब्राह्मण व कायस्थ समाज से 1-1 नेता को जगह मिली है। इसी तरह कुशवाहा (कोइरी) समुदाय के 3, कुर्मी समाज के 2 और वैश्य/बनिया वर्ग के 2 मंत्रियों को शामिल किया गया है। यादव समुदाय से 2, मुस्लिम समुदाय से 1, जबकि मल्लाह/निषाद वर्ग से 2 मंत्रियों को स्थान दिया गया है। वहीं दलित समुदाय के 5 और अन्य अतिपिछड़ा वर्ग (EBC) से 1 प्रतिनिधि को कैबिनेट में जगह शामिल किया गया है।

          NOVEMBER 20, 2025 / 1:02 PM IST

          Bihar CM Oath Ceremony: रक्षा मंत्री ने नीतीश कुमार को दी बधाई

          रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने X पर पोस्ट किया, “नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर दोबारा शपथ लेने पर और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को हार्दिक बधाई! इसके साथ ही, आज शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को भी हार्दिक बधाई।”

            NOVEMBER 20, 2025 / 12:55 PM IST

            Bihar CM Oath Ceremony: मंत्रिमंडल में हुए शामिल

            बिहार में बनी नई नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल में सभी सामाजिक वर्गं के लोगों को जगह दिया गया है। मंत्रिमंडल में कुर्मी समाज से 2 नेताओं को जगह मिली है, जबकि वैश्य समाज के 4 चेहरों को शामिल किया गया है। इसके अलावा निषाद समाज से 2, दलित वर्ग से 5 और ब्राह्मण समुदाय से 1 मंत्री को स्थान दिया गया है।

              NOVEMBER 20, 2025 / 12:47 PM IST

              Bihar CM Oath Ceremony: प्रेमचंद मिश्रा ने नीतीश कुमार को दी बधाई

              नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण पर कांग्रेस नेता प्रेमचंद मिश्रा ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा, “10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर नीतीश कुमार जी को शुभकामनाएं। उम्मीद है कि उनकी सरकार अब पलायन रोकने, रोजगार बढ़ाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए ठोस कदम उठाएगी।”

                NOVEMBER 20, 2025 / 12:40 PM IST

                Bihar CM Oath Ceremony: बिहार सरकार कौन बना मंत्री

                मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में कई नए और पुराने चेहरों ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें सम्राट चौधरी, विजय कुमार, विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, नितिन नबीन और रामकृपाल यादव शामिल हैं। इसके अलावा संतोष कुमार सुमन, सुनील कुमार, मोहम्मद जमा, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेंद्र कुमार, श्रेयसी सिंह, प्रमोद कुमार, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह और दीपक प्रकाश ने भी मंत्रिमंडल में शामिल होकर पद की शपथ ली।

                  NOVEMBER 20, 2025 / 12:26 PM IST

                  Bihar CM Oath Ceremony: तीन MLC भी बने मंत्री

                  बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। वहीं नीतीश कुमार के साथ ही सरकार के 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली है। बता दें कि 26 मंत्रियों में से 23 विधायक हैं। वहीं दिलीप जायसवाल, संतोष सुमन एमएलसी हैं। बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनाया गया है।

                    NOVEMBER 20, 2025 / 12:19 PM IST

                    Bihar CM Oath Ceremony: बीजेपी विधायक दल के नेता हैं सम्राट चौधरी

                    पटना के गांधी मैदान में सम्राट चौधरी ने बिहार कैबिनेट में राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली। वहीं बुधवार को उन्हें बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया था। पिछली सारकार में भी सम्राट चौधरी डिप्टी सीएम थे।

                      NOVEMBER 20, 2025 / 12:12 PM IST

                      Bihar CM Oath Ceremony: जेदयू विधायक से मंत्री बने जमा खान

                      बिहार नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। नीतीश कुमार के साथ ही सरकार के 26 मंत्री भी शपथ ली। सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा फिर से नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम पद बने हैं। वहीं मंत्रियों में जमा खान, संजय सिंह टाइगर, रमा निषाद, अरुण शंकर प्रसाद, मदन सहनी ने भी शपथ ले ली है। बता दें कि जमा खान जेडीयू के विधायक हैं।

                        NOVEMBER 20, 2025 / 12:03 PM IST

                        Bihar CM Oath Ceremony: जमा खान और संजय टाइगर ने ली मंत्री पद की शपथ

                        जमा ख़ान , संजय टाइगर , अरुण शंकर प्रसाद , रमा निषाद , सुरेंद्र मेहता ,नारायण प्रसाद ने मंत्री पद की शपथ ली है।

                          NOVEMBER 20, 2025 / 12:00 PM IST

                          Bihar CM Oath Ceremony: नीतीश कुमार कैबिनेट में दिखेंगे ये चेहरे

                          नीतीश कुमार के बाद बिहार कैबिनेट में इस बार कुछ नए चेहरे भी नजर आएंगे। शपथ ग्रहण समारोह में कई विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। इनमें - दिलीप जायसवाल (BJP), संजय टाइगर (BJP), अरुण शंकर प्रसाद (BJP), राम कृपाल यादव (BJP), नारायण प्रसाद (BJP), रमा निषाद (BJP), लखेंद्र कुमार रौशन (BJP), सुश्री श्रेयसी सिंह (BJP), प्रमोद कुमार (BJP), संजय कुमार (LJP RV), संजय कुमार सिंह (LJP RV), दीपक प्रकाश (RLM )

                            NOVEMBER 20, 2025 / 11:56 AM IST

                            Bihar CM Oath Ceremony: इन मंत्रियों ने ली शपथ

                            नीतीश कुमार के बाद बिहार कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों ने भी शपथ ली। लेसी सिंह, नितिन नवीन, मदन सहनी, रामकृपाल यादव, सुनील कुमार ने भी मंत्री पद की शपथ ले ली।

                              NOVEMBER 20, 2025 / 11:48 AM IST

                              CM Nitish Kumar Oath Ceremony: विजय सिन्हा ने भी ली उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ

                              बिहार की नई NDA सरकार में बीजेपी कोटे से विजय कुमार सिन्हा को भी उप-मुख्यमंत्री बनाया गया है। सम्राट चौधरी के बाद, विजय कुमार सिन्हा ने पटना के गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ ली।

                                NOVEMBER 20, 2025 / 11:43 AM IST

                                CM Nitish Kumar Oath Ceremony: सम्राट चौधरी ने ली मंत्री पद की शपथ

                                बिहार में नई NDA सरकार के गठन के तहत, बीजेपी विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी ने एक बार फिर बिहार के उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। गांधी मैदान में आयोजित समारोह में सम्राट चौधरी ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।

                                  NOVEMBER 20, 2025 / 11:39 AM IST

                                  CM Nitish Kumar Oath Ceremony: नीतीश कुमार 10वीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री

                                  नीतीश कुमार आज 10 वीं बार बिहार के CM पद की शपथ ले ली हैं। वो एक बार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री बन गए है। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए देश भर के कई VVIP नेता पटना में डेरा डाले हुए थे। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया। बता दें कि बीतें दिन नीतीश कुमार को NDA विधायक दल का नेता चुना गया था।

                                    NOVEMBER 20, 2025 / 11:31 AM IST

                                    CM Nitish Kumar Oath Ceremony: मंच पर पहुंचे पीएम मोदी, जल्द ही नीतीश कुमार लेंगे शपथ

                                    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पटना के गांधी मैदान के मंच पर पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी पटना एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए सीधे गांधी मैदान पहुंचे हैं। अब कुछ ही देर में शपथ ग्रहण समारोह शुरू होने वाला है।

                                      NOVEMBER 20, 2025 / 11:27 AM IST

                                      CM Nitish Kumar Oath Ceremony: CM योगी आदित्यनाथ ने नीतीश कुमार को दी बधाई

                                      बिहार में NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पटना पहुचें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई सरकार को बधाई दी। उन्होंने कहा, 'उत्तर प्रदेश के लोगों की तरफ से मैं बिहार में नई सरकार को बधाई देने आया हूं।' उन्होंने कहा कि आज गांधी मैदान में जो दृश्य दिख रहा है, वह 'नीतीश कुमार जी के बहुत बड़े अनुभव और डबल इंजन सरकार के सार्थक प्रयासों का नतीजा है'। योगी आदित्यनाथ ने बिहार की जनता, नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और आज शपथ लेने वाली पूरी नई कैबिनेट को बधाई दी।

                                        NOVEMBER 20, 2025 / 11:23 AM IST

                                        CM Nitish Kumar Oath Ceremony: 'जनता की सेवा का मौका मिला, यह सेलिब्रेट करने का अवसर': उपेंद्र कुशवाहा

                                        शपथ ग्रहण समारोह से ठीक पहले राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जनता ने बहुत अच्छा जनादेश दिया है, इसलिए स्वाभाविक रूप से एक बार फिर से जनता की सेवा करने का मौका मिला है। कुशवाहा ने कहा कि इस अवसर को सेलिब्रेट किया जा रहा है और इसीलिए सभी बड़े नेता इस समारोह में शामिल होने के लिए आ रहे हैं।

                                          NOVEMBER 20, 2025 / 11:19 AM IST

                                          CM Nitish Kumar Oath Ceremony: अमित शाह, नड्डा, मांझी और हरियाणा CM सहित मंच पर दिग्गजों का जमावड़ा

                                          नीतीश कुमार की अगुवाई वाली नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में दिग्गजों का जमावड़ा लग चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना पहुंचने के साथ ही, मंच पर बड़े नेताओं के आगमन का सिलसिला तेज हो गया है। इस समय मंच पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा, और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित कई शीर्ष दिग्गज नेता मौजूद हैं। कुछ ही देर में शपथ ग्रहण समारोह शुरू होने वाला है।

                                            NOVEMBER 20, 2025 / 11:13 AM IST

                                            CM Nitish Kumar Oath Ceremony: BJP कोटे में 14 मंत्री और स्पीकर का पद

                                            NDA की नई सरकार में भाजपा कोटे से कुल 14 लोग मंत्री पद की शपथ लेंगे, जिनमें प्रमुख रूप से सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, नितिन नवीन, मंगल पांडेय, रमा निषाद, श्रेयसी सिंह, संजय टाइगर, सुरेंद्र मेहता, रामकृपाल यादव, प्रमोद चंद्रवंशी, अरुण साह और लखेंद्र पासवान शामिल हैं। इसके अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार को विधानसभा अध्यक्ष बनाया जाएगा, जो आज शपथ नहीं लेंगे।

                                              NOVEMBER 20, 2025 / 11:08 AM IST

                                              CM Nitish Kumar Oath Ceremony: गांधी मैदान के मंच पर दिखी 'मनोज तिवारी-पवन सिंह' की जोड़ी

                                              मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान पूरी तरह से सज चुका है। समारोह शुरू होने से ठीक पहले मंच पर भोजपुरी स्टार और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी और लोकप्रिय गायक पवन सिंह की जोड़ी एक साथ दिखी। नीतीश कुमार जल्द ही 10वीं बार बिहार के सीएम पद की शपथ लेंगे।

                                                NOVEMBER 20, 2025 / 11:02 AM IST

                                                CM Nitish Kumar Oath Ceremony: पटना पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

                                                बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रिकॉर्ड 10वीं बार शपथ ग्रहण के भव्य समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री की उपस्थिति में पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में नीतीश कुमार के साथ आज कुल 25 संभावित मंत्री भी शपथ ग्रहण करेंगे।

                                                  NOVEMBER 20, 2025 / 10:58 AM IST

                                                  CM Nitish Kumar Oath Ceremony: मंच पर पहुंचे नीतीश कुमार, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ सहित कई VVIP नेता मौजूद

                                                  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने के बाद होटल मौर्या से निकलकर ऐतिहासिक गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह के मंच पर पहुंच चुके हैं। मंच पर इस समय उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मेघालय और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहित कई शीर्ष NDA नेता और VVIPs मौजूद हैं। समारोह अब कुछ ही देर में शुरू होने वाला है।

                                                    NOVEMBER 20, 2025 / 10:51 AM IST

                                                    CM Nitish Kumar Oath Ceremony: नीतीश कैबिनेट में 25 मंत्री लेंगे शपथ, देखिए पूरी लिस्ट

                                                    नीतीश कुमार की नई सरकार में शामिल होने वाले मंत्रियों के नाम फाइनल हो गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ आज कुल 25 मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे। भाजपा (BJP) कोटे से दो उप-मुख्यमंत्रियों के साथ-साथ कुल 14 मंत्री होंगे, जबकि JD(U) से 7 मंत्री शपथ लेंगे। इसके अलावा, LJP (रामविलास) से दो, HAM और RLM से एक-एक मंत्री शपथ लेंगे। कैबिनेट की फाइनल सूची:

                                                    सम्राट चौधरी (उप-मुख्यमंत्री)

                                                    विजय कुमार सिन्हा (उप-मुख्यमंत्री)

                                                    मंगल पांडेय

                                                    डॉ. दिलीप जायसवाल (MLC)

                                                    नितिन नबीन

                                                    रामकृपाल यादव

                                                    संजय सिंह 'टाइगर'

                                                    अरुण शंकर प्रसाद

                                                    सुरेंद्र मेहता

                                                    नारायण प्रसाद

                                                    रमा निषाद

                                                    लखेंद्र पासवान

                                                    श्रेयसी सिंह

                                                    डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी

                                                    विजय कुमार चौधरी

                                                    श्रवण कुमार

                                                    विजेंद्र यादव

                                                    अशोक चौधरी

                                                    लेसी सिंह

                                                    जमा खान

                                                    मदन सहनी

                                                    एलजेपी: संजय कुमार पासवान और संजय सिंह

                                                    हम: संतोष कुमार सुमन

                                                    आरएमएल: दीपक प्रकाश

                                                      NOVEMBER 20, 2025 / 10:43 AM IST

                                                      CM Nitish Kumar Oath Ceremony: मनोज तिवारी ने नीतीश कुमार को दी बधाई, बोले- 'जनता विकास चाहती है'

                                                      बिहार के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने बिहार की जनता को हार्दिक बधाई दी और कहा कि यह एक बार फिर साबित हो गया है कि जनता विकास चाहती है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार आज 10वीं बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में शपथ लेंगे, जो बिहार और उसके नागरिकों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। तिवारी ने इस महत्वपूर्ण अवसर का साक्षी बनकर सम्मानित महसूस करने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव को सलाह दी कि अगर वह लोकतंत्र का सम्मान करते हैं, तो उन्हें यह समारोह अटेंड करना चाहिए।

                                                        NOVEMBER 20, 2025 / 10:36 AM IST

                                                        CM Nitish Kumar Oath Ceremony: NDA जनता की भावना के अनुरूप काम करता रहेगा: सम्राट चौधरी

                                                        बिहार में NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले भाजपा विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार को जो आशीर्वाद दिया है, जनता की उसी भावना के अनुरूप काम करने के लिए आज यह शपथ ग्रहण हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी समारोह में आ रहे हैं, और बिहार की जनता ने लगातार 20 साल से NDA को सेवा करने का मौका दिया है, इसलिए NDA आगे भी लगातार काम करता रहेगा और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करेगा।

                                                          NOVEMBER 20, 2025 / 10:31 AM IST

                                                          CM Nitish Kumar Oath Ceremony: चिराग पासवान की पार्टी से दो विधायक बनेंगे मंत्री

                                                          चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से नीतीश सरकार में दो नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे। सूत्रों के अनुसार, LJP(RV) कोटे से संजय कुमार पासवान और संजय सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। संजय कुमार पासवान बखरी से विधायक हैं, जबकि संजय सिंह ने महुआ विधानसभा सीट पर तेज प्रताप यादव को हराकर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की है।

                                                            NOVEMBER 20, 2025 / 10:25 AM IST

                                                            CM Nitish Kumar Oath Ceremony: जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के बेटे भी बनेंगे मंत्री

                                                            बिहार में आज बनने वाली नई सरकार में NDA के छोटे सहयोगी दलों को प्रतिनिधित्व देते हुए उनके प्रमुख नेताओं के पुत्रों को भी मंत्री पद दिया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के पुत्र संतोष कुमार सुमन (हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा-सेक्युलर) और उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र दीपक प्रकाश (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) आज मंत्री पद की शपथ लेंगे।

                                                              NOVEMBER 20, 2025 / 10:17 AM IST

                                                              CM Nitish Kumar Oath Ceremony: केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने नीतीश कुमार को दी बधाई

                                                              केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के प्रमुख जयंत चौधरी ने नई दिल्ली से बिहार की नई सरकार को शुभकामनाएं देते हुए NDA की जीत का मुख्य कारण बताया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने राज्य के विकास, और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सादगी एवं ईमानदारी से प्रभावित होकर उन्हें फिर से मौका दिया है। चौधरी ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि नीतीश कुमार ने महिला सशक्तिकरण पर बहुत काम किया, जिसके कारण सभी वर्गों ने NDA को वोट दिया। उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों ने 'वोट चोरी' का मुद्दा उठाकर मतदाताओं के अधिकारों को छीनने की कोशिश की, जनता उन्हें सत्ता से बाहर देखना चाहती थी, और उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

                                                                NOVEMBER 20, 2025 / 10:10 AM IST

                                                                CM Nitish Kumar Oath Ceremony: बिहार की जनता ने 'डबल इंजन सरकार' को दिया जनादेश: विजय सिन्हा

                                                                बिहार में NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले भाजपा विधायक दल के उप नेता विजय कुमार सिन्हा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, 'बिहार के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार को स्पष्ट जनादेश दिया है।'

                                                                  NOVEMBER 20, 2025 / 10:04 AM IST

                                                                  CM Nitish Kumar Oath Ceremony: नीतीश कुमार परिवार के साथ गांधी मैदान के लिए हुए रवाना

                                                                  नीतीश कुमार अपने परिवार के साथ मुख्यमंत्री आवास से गांधी मैदान के लिए रवाना हो चुके हैं। वो आज 11:30 बजे 10वीं बार CM पद की शपथ लेंगे। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।

                                                                    NOVEMBER 20, 2025 / 9:59 AM IST

                                                                    CM Nitish Kumar Oath Ceremony: शपथ लेने वाले JDU कोटे के मंत्रियों को आया फोन

                                                                    लेसी सिंह

                                                                    जमा खान

                                                                    अशोक चौधरी

                                                                    मदन सहनी

                                                                    विजेंद्र यादव

                                                                    विजय चौधरी

                                                                    श्रवण कुमार

                                                                    सुनील कुमार

                                                                      NOVEMBER 20, 2025 / 9:56 AM IST

                                                                      CM Nitish Kumar Oath Ceremony: बीजेपी कोटे से बनने वाले मंत्री

                                                                      श्रेयसी सिंह

                                                                      रमा निषाद

                                                                      सुरेंद्र मेहता

                                                                      मंगल पांडे

                                                                      नितिन नवीन

                                                                      नारायण शाह

                                                                      राम कृपाल

                                                                      संजय टाइगर

                                                                        NOVEMBER 20, 2025 / 9:35 AM IST

                                                                        Bihar CM Oath Ceremony: नई सरकार के साथ बिहार बनेगा 'भारत का ग्रोथ इंजन': केंद्रीय मंत्री शेखावत

                                                                        मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के मौके पर पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए विश्वास जताया कि यह नई सरकार बिहार को विकसित हो रहे भारत का 'ग्रोथ इंजन' बनाएगी। शेखावत ने NDA गठबंधन को प्रचंड बहुमत से चुनने के लिए बिहार की जनता को बधाई दी और उम्मीद जताई कि यह नई साझेदारी राज्य के विकास को नई गति देगी।

                                                                          NOVEMBER 20, 2025 / 9:27 AM IST

                                                                          Bihar CM Oath Ceremony: नीतीश कैबिनेट में इन नए चेहरों को मिल सकती है जगह

                                                                          नई नीतीश कैबिनेट में अनुभवी नेताओं के साथ-साथ कुछ नए और युवा चेहरों को भी शामिल किए जाने की संभावना है। संभावित रूप से पहली बार मंत्री बनने वाले इन प्रमुख नेताओं में राम कृपाल यादव, श्रेयशी सिंह, रमा निषाद, और संजय टाइगर (सभी BJP से) शामिल हैं। इसके अलावा, सहयोगी दलों से दीपक प्रकाश (RLM) और राजू तिवारी (लोजपा-रामविलास) को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

                                                                            NOVEMBER 20, 2025 / 9:13 AM IST

                                                                            Bihar CM Oath Ceremony: BJP को 17 मंत्री पद और स्पीकर, JD(U) के खाते में 15 मंत्री पद

                                                                            सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में मंत्री पदों का अंतिम संभावित बंटवारा फाइनल हो गया है। चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी बीजेपी को 17 मंत्री पद के साथ-साथ विधानसभा अध्यक्ष का पद मिलेगा, जबकि जनता दल यूनाइटेड (JD(U)) को मुख्यमंत्री सहित 15 मंत्री पद दिए जाएंगे। इसके अलावा, छोटे सहयोगियों में लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) को 2, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) को 1 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 1 मंत्री पद मिलेगा।

                                                                              NOVEMBER 20, 2025 / 9:00 AM IST

                                                                              Bihar CM Oath Ceremony: गांधी मैदान के आस-पास का इलाका हुआ भगवामय

                                                                              नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर पूरे पटना को सजाया गया है। कई जगह तोरण द्वार बनाये गये। भगवा कपड़ों से तोरण द्वार को सजाया गया। गांधी मैदान के आस पास बड़े-बड़े कट आउट लगाए गए है।

                                                                                NOVEMBER 20, 2025 / 8:56 AM IST

                                                                                Bihar CM Oath Ceremony: अंतिम क्षणों तक कैबिनेट पर सस्पेंस बरकरार

                                                                                मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मंत्रिपरिषद में आज कितने विधायक या विधान परिषद के सदस्य शामिल होंगे, इस पर अंतिम क्षणों तक सस्पेंस बना हुआ है। जिन संभावित मंत्रियों को कॉल किया गया है, उन्हें चुप रहने का सख्त निर्देश दिया गया है। गृह मंत्री अमित शाह के साथ देर रात हुई बैठक के बावजूद, शपथ ग्रहण समारोह से महज दो घंटे पहले तक सभी नाम फाइनल नहीं हो पाए हैं। सूत्रों के अनुसार, शाह ने दागियों को मंत्री नहीं बनाने का स्पष्ट निर्देश दिया है, जिसके चलते भाजपा हर नाम को फूंक-फूंक कर फाइनल करने में जुटी हुई है।

                                                                                  NOVEMBER 20, 2025 / 8:42 AM IST

                                                                                  Bihar CM Oath Ceremony: कितनी है नीतीश कुमार की संपत्ति?

                                                                                  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी संपत्ति का ब्योरा हर साल सार्वजनिक करते हैं। बिहार सरकार की वेबसाइट पर 31 दिसंबर को अपलोड किए गए विवरण के अनुसार, नीतीश कुमार के पास कुल चल और अचल संपत्ति लगभग ₹1.65 करोड़ की है। चौंकाने वाली बात यह है कि उनके पास मात्र ₹21 हजार नकद हैं और पटना में उनका कोई निजी घर भी नहीं है। उनकी संपत्ति में 13 गाय भी शामिल हैं। यह विवरण उस अनिवार्य नियम के तहत सामने आया है, जिसे नीतीश कुमार की सरकार ने ही बनाया था, जिसके अनुसार मुख्यमंत्री और सभी मंत्रियों को हर साल के आखिरी दिन अपनी संपत्ति और देनदारियों का विवरण देना अनिवार्य है।

                                                                                    NOVEMBER 20, 2025 / 8:38 AM IST

                                                                                    Bihar CM Oath Ceremony: गांधी मैदान में आम जनता को इन गेटों से मिलेगी एंट्री

                                                                                    आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए पटना जिला प्रशासन ने गांधी मैदान में प्रवेश की विस्तृत व्यवस्था की है। आम जनता के लिए प्रवेश गेट संख्या 5, 6, 7, 8, 9 और 10 से निर्धारित किया गया है, जबकि मीडिया प्रतिनिधियों के लिए गेट संख्या 11 से प्रवेश की व्यवस्था की गई है। किसी भी प्रकार की सूचना, सहायता या मार्गदर्शन के लिए, जिला प्रशासन का कंट्रोल रूम 24x7 सक्रिय है। लोग जिला नियंत्रण कक्ष से 0612-2219810, 0612-2219234 या डायल 112 पर कॉल करके संपर्क कर सकते हैं।

                                                                                      NOVEMBER 20, 2025 / 8:24 AM IST

                                                                                      CM Nitish Kumar Oath Ceremony: नीतीश कैबिनेट के संभावित नाम

                                                                                      आज शपथ लेने जा रही नई नीतीश कैबिनेट में विभिन्न घटक दलों के कई प्रमुख चेहरे शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, संभावित मंत्रियों की सूची इस प्रकार है:

                                                                                      भाजपा- सम्राट चौधरी (संभावित डिप्टी CM), विजय सिन्हा, नितिन नवीन, मंगल पांडे, रामा निषाद, रेणु देवी, कृष्ण कुमार ऋषि, संजय सरावगीजदयू

                                                                                      जदयू- विजय चौधरी, अशोक चौधरी, बिजेंद्र यादव, श्रवण कुमार, जमा खान, लेशी सिंह

                                                                                      एलजेपीआर- राजू तिवारी

                                                                                      HAM- संतोष मांझी

                                                                                      आरएलएम- स्नेहलता कुशवाह

                                                                                        NOVEMBER 20, 2025 / 8:10 AM IST

                                                                                        CM Nitish Kumar Oath Ceremony: शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर पटना में स्पेशल ट्रैफिक प्लान लागू

                                                                                        आज गांधी मैदान में नई सरकार के शपथ-ग्रहण समारोह को देखते हुए, पटना जिला प्रशासन ने शहर में व्यापक यातायात और पार्किंग व्यवस्था की घोषणा की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम के दौरान आम जनता की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह स्पेशल ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। जिला प्रशासन ने शहर के सभी लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित यातायात योजना का सख्ती से पालन करें, ताकि समारोह के दौरान और सड़कों पर किसी भी तरह की अनावश्यक असुविधा या जाम की स्थिति पैदा न हो।

                                                                                          NOVEMBER 20, 2025 / 7:54 AM IST

                                                                                          CM Nitish Kumar Oath Ceremony: शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी से लेकर 11 राज्यों के CM और केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल

                                                                                          आज पटना के गांधी मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में देश के शीर्ष राजनीतिक हस्तियों का जमावड़ा देखने को मिलेगा। इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रमुख VVIPs की सूची इस प्रकार है:

                                                                                          प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

                                                                                          गृहमंत्री अमित शाह

                                                                                          रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

                                                                                          उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा

                                                                                          कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

                                                                                          यूपी सीएम योगी आदित्‍यनाथ

                                                                                          एमपी सीएम मोहन यादव

                                                                                          ओडिशा के सीएम मोहन मांझी

                                                                                          राजस्‍थान के सीएम भजनलाल शर्मा

                                                                                          गोवा के सीएम प्रमोद सावंत

                                                                                          दिल्‍ली की सीएम रेखा गुप्‍ता

                                                                                          असम के सीएम हेमंत बिस्‍वा सरमा

                                                                                          उत्तराखंड के सीएम पुष्‍कर सिंह धामी

                                                                                          आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू

                                                                                          त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा

                                                                                          महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

                                                                                            NOVEMBER 20, 2025 / 7:41 AM IST

                                                                                            CM Nitish Kumar Oath Ceremony: बिहार चुनाव में NDA को मिली बंपर सीटें

                                                                                            बिहार विधानसभा चुनाव में NDA ने 243 सदस्यीय विधानसभा में 202 सीटें जीतकर शानदार वापसी की। 89 सीटें जीतकर BJP सबसे बड़ी पार्टी बनी। JD(U) ने 85, LJP(RV) ने 19, HAM ने 5 और RLM ने 4 सीटें जीती।

                                                                                              NOVEMBER 20, 2025 / 7:34 AM IST

                                                                                              CM Nitish Kumar Oath Ceremony: शपथ ग्रहण समारोह के लिए गांधी मैदान तैयार

                                                                                              पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए भव्य रूप से सजकर तैयार है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सुबह 11:30 बजे 10वीं बार इस मैदान पर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्रियों और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित आम से लेकर खास लोगों के भारी संख्या में जुटेंगे। इसी बाबत गांधी मैदान में व्यापक सुरक्षा तथा लॉजिस्टिक तैयारियां की गई हैं।

                                                                                                NOVEMBER 20, 2025 / 7:27 AM IST

                                                                                                CM Nitish Kumar Oath Ceremony: इन तीन नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल कर सकती है बीजेपी

                                                                                                BJP भी अपने निवर्तमान कैबिनेट के अधिकांश मंत्रियों को बनाए रखेगी, जिनमें सम्राट चौधरी, प्रेम कुमार, मंगल पांडे, विजय कुमार सिन्हा, और रेणु देवी शामिल हैं। पार्टी तीन नए चेहरों पर विचार कर रही है, जिनमें बक्सर से निर्वाचित पूर्व IPS अधिकारी आनंद मिश्रा, गायत्री देवी, और विजय कुमार खेमका शामिल हैं।

                                                                                                  NOVEMBER 20, 2025 / 7:19 AM IST

                                                                                                  CM Nitish Kumar Oath Ceremony: क्या नीतीश कैबिनेट में फिर होंगे दो उप-मुख्यमंत्री?

                                                                                                  एनडीए के विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार की नई सरकार में पिछली बार की तरह दो उप-मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे, और यह दोनों पद भाजपा के कोटे से होंगे। इन दोनों में से एक उप-मुख्यमंत्री के रूप में भाजपा विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी का नाम लगभग तय कर लिया गया है। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दूसरे उप-मुख्यमंत्री के रूप में पूर्व उप-नेता विजय कुमार सिन्हा का नाम अंतिम सूची में शामिल होगा या नहीं।

                                                                                                    NOVEMBER 20, 2025 / 7:12 AM IST

                                                                                                    CM Nitish Kumar Oath Ceremony: मंत्रियों की सूची से कौन बाहर, कौन अंदर?

                                                                                                    नई कैबिनेट में मुख्य घटक दलों BJP और JD(U) से पांच से छह नए चेहरे शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, JD(U) अपने अधिकांश मौजूदा मंत्रियों को बरकरार रखेगी। सूची में बिजेंद्र प्रसाद यादव, विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, सुनील कुमार, लेसी सिंह, मदन सहनी और अशोक चौधरी जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। महनार विधानसभा सीट से जीतने वाले JD(U) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा को भी कैबिनेट में शामिल किए जाने की संभावना है।

                                                                                                      NOVEMBER 20, 2025 / 7:07 AM IST

                                                                                                      CM Nitish Kumar Oath Ceremony: BJP के 16, JD(U) के 14 मंत्री ले सकते है शपथ

                                                                                                      NDA सहयोगियों के बीच कैबिनेट को लेकर खींचतान समाप्त हो गई है। सूत्रों के अनुसार, नई बिहार कैबिनेट में सीटों के बंटवारें पर सहमति बन गई है। BJP को 16 मंत्री पद मिलने की संभावना है। JD(U) को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित 14 मंत्री पद मिलेंगे। NDA के छोटे सहयोगियों केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व वाली LJP(RV), जीतन राम मांझी के नेतृत्व वाली HAM-S, और उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व वाली RLM को भी सरकार में प्रतिनिधित्व मिलेगा। LJP(RV) को 3 मंत्री पद, जबकि HAM-S और RLM को एक-एक मंत्री पद मिलने की संभावना है।

                                                                                                        NOVEMBER 20, 2025 / 7:03 AM IST

                                                                                                        CM Nitish Kumar Oath Ceremony: मंत्रियों को लेकर खींचतान खत्म

                                                                                                        NDA सहयोगियों के बीच कैबिनेट को लेकर खींचतान समाप्त हो गई है। सूत्रों के अनुसार, नई बिहार कैबिनेट में सीटों के बंटवारें पर सहमति बन गई है। BJP को 16 मंत्री पद मिलने की संभावना है। JD(U) को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित 14 मंत्री पद मिलेंगे। NDA सहयोगियों ने BJP के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार को विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त करने पर सहमति व्यक्त की है। डिप्टी स्पीकर का पद JD(U) को मिलने की संभावना है।

                                                                                                          NOVEMBER 20, 2025 / 7:01 AM IST

                                                                                                          CM Nitish Kumar Oath Ceremony: गांधी मैदान में हो रही भव्य तैयारी

                                                                                                          शपथ ग्रहण समारोह आज सुबह 11:30 बजे शुरू होगा। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे, जो सुबह 11:15 बजे गांधी मैदान पहुंचेंगे। उनके अलावा कई केंद्रीय मंत्री और 11 राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री की उपस्थिति को देखते हुए गांधी मैदान में सुरक्षा और अन्य तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं।

                                                                                                            NOVEMBER 20, 2025 / 7:00 AM IST

                                                                                                            CM Nitish Kumar Oath Ceremony: नीतीश कुमार ने इस्तीफा सौंप, पेश किया था सरकार बनाने का दावा

                                                                                                            NDA विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद बुधवार शाम को नीतीश कुमार ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा और पिछली विधानसभा को भंग करने का अनुरोध किया।इसके तुरंत बाद नीतीश कुमार ने नई सरकार बनाने का दावा भी पेश किया। इस दौरान NDA गठबंधन के सभी प्रमुख नेता उनके साथ मौजूद थे, जिन्होंने बहुमत के समर्थन पत्र सौंपे।