PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (18 जुलाई) को बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी का दौरा किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मोतिहारी में 7,200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली परियोजनाओं की शुरुआत की। उन्होंने कई प्रमुख विकास परियोजनाओं का अनावरण किया। इससे पहले पीएम मोदी ने मोतिहारी में एक मेगा रोड शो किया। राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री ने मोतिहारी जिला मुख्यालय के गांधी मैदान में एक जनसभा को भी संबोधित किया।
4 नए 'वंदे भारत' की शुरुआत
पीएम मोदी ने रेल, सड़क, ग्रामीण विकास, मत्स्य पालन, बिजली और इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी सेक्टर से संबंधित विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने राजेंद्र नगर (पटना) से नई दिल्ली, बापूधाम मोतिहारी से दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल), दरभंगा से लखनऊ (गोमती नगर) और भागलपुर के रास्ते मालदा टाउन से लखनऊ (गोमती नगर) के बीच चार नई 'अमृत भारत' ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।
प्रधानमंत्री ने कई रेल परियोजनाएं भी राष्ट्र को समर्पित कीं। पीएम मोदी ने समस्तीपुर-बछवारा खंड में स्वचालित सिग्नलिंग की शुरुआत की, जिससे ट्रेन सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। इस परियोजना के तहत दरभंगा-थलवारा और समस्तीपुर-रामभद्रपुर रेल लाइनों का दोहरीकरण किया जाएगा, जो 580 करोड़ रुपये से अधिक लागत से पूरा होगा।