बिहार सरकार ने खुले में मांस-मछली बेचने को लेकर बड़ा फैसला लिया है। बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि अब स्कूलों, कॉलेजों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाली सार्वजनिक जगहों के पास खुले में मांस और मछली की बिक्री पर रोक लगाई जाएगी। सरकार का कहना है कि, बच्चों के व्यवहार और समाज में आपसी सौहार्द को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि, यह निर्णय शहरों में मांस की बिक्री को नियमों के दायरे में लाने की नई पहल का हिस्सा है। सरकार चाहती है कि शहरी क्षेत्रों में इस तरह की दुकानों को सही तरीके से नियंत्रित किया जाए।
