Bihar Social Media Scheme 2026: अगर आप यूट्यूब, इंस्टाग्राम या फेसबुक पर कंटेंट बनाते हैं, तो आपके पास हर महीने लाखों रुपये कमाने का शानदार मौका है। बिहार सरकार सोशल मीडिया क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स के लिए एक नया नियम लेकर आई है। इसके तहत अगर आप सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों पर वीडियो बनाते हैं, तो आपको एक सिंगल वीडियो के ₹1 लाख तक मिल सकते हैं।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में 'बिहार सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन मीडिया नियमावली, 2026' में संशोधनों को मंजूरी दे दी गई है।
व्यूज के हिसाब से मिलेगा पैसा
कैबिनेट द्वारा मंजूर किए गए नए नियमों के अनुसार, राज्य सरकार के मीडिया गाइडलाइन्स के तहत रजिस्टर्ड क्रिएटर्स को उनके वीडियो के परफॉर्मेंस के आधार पर भुगतान किया जाएगा। वीडियो पब्लिश होने के 30 दिनों के भीतर जैसे ही 1 लाख व्यूज पूरे होंगे, आपको ₹10,000 एक्स्ट्रा मिलेंगे। किसी भी एक वीडियो के लिए अधिकतम भुगतान राशि ₹100000 तय की गई है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (IPRD) बहुत जल्द इसके विस्तृत दिशा-निर्देशों की आधिकारिक अधिसूचना जारी करेगा।
फेक व्यूज और फॉलोअर्स पर लगेगी लगाम
पारदर्शिता और क्रेडिबिलिटी बनाए रखने के लिए सरकार ने इस पॉलिसी में सख्त नियम भी जोड़े हैं। इसके तहत रजिस्टर्ड सोशल मीडिया हैंडल्स, पेजों और चैनलों के फॉलोअर्स का समय-समय पर वेरिफिकेशन किया जाएगा। इससे यह सुनिश्चित होगा कि कोई भी क्रिएटर बॉट या फेक फॉलोअर्स के जरिए गलत फायदा न उठा सके।
बिहार में एआई का महा-प्लान: Taiyo AI के साथ मिलाया हाथ
कैबिनेट बैठक में केवल क्रिएटर्स ही नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी को लेकर भी एक बड़ा फैसला लिया गया। बिहार के सूचना प्रौद्योगिकी (IT) विभाग ने Taiyo AI India Pvt Ltd के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं:
सरकारी प्रोजेक्ट्स की निगरानी: राज्य में चल रहे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की रियल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए AI-पावर्ड डैशबोर्ड बनाया जाएगा।
लेट-लतीफी से बचाव: यह डैशबोर्ड प्रोजेक्ट्स में होने वाली देरी और बजट बढ़ने की शुरुआती चेतावनी देगा।
युवाओं और महिलाओं के लिए AI ट्रेनिंग: राज्य के अधिकारियों, छात्रों और महिलाओं के लिए एआई व डेटा एनालिटिक्स के खास ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाए जाएंगे।