सम्राट चौधरी एक अनुभवी भारतीय राजनेता हैं और वर्तमान में बिहार के उपमुख्यमंत्री के पद पर नियुक्त हैं। उनका जन्म 16 नवंबर 1968 को बिहार के मुंगेर जिले के लखनपुर गांव में हुआ था। सम्राट चौधरी का
उन्होंने 1990 में राजनीति में कदम रखा। वे 1999 में बिहार सरकार में कृषि मंत्री बने और 2014 में शहरी विकास व आवास मंत्री रहे। 2018 में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त हुए और 28 जनवरी 2024 को बिहार के उपमुख्यमंत्री बने।
वे एक राजनीतिक परिवार से हैं। उनके पिता शकुनी चौधरी बिहार के पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। सम्राट चौधरी कुशवाहा जाति से संबंध रखते हैं, जो बिहार की एक प्रमुख ओबीसी जाति है।
सम्राट चौधरी बिहार की राजनीति में एक प्रमुख ओबीसी नेता माने जाते हैं। बीजेपी में उनकी तेजी से बढ़ती लोकप्रियता और नेतृत्व क्षमता के कारण उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। वे नीतीश कुमार के बाद बिहार में बीजेपी के मुख्य चेहरे के रूप में उभर रहे हैं।