Get App

Bihar Hijab Controversy: हिजाब विवाद के बीच दिल्ली पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, सवालों से किया किनारा

Bihar Hijab Controversy : रविवार को नीतीश कुमार जब दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे, तो उन्होंने हिजाब विवाद पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया। नीतीश कुमार उस समय विवादों में आ गए, जब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में वह एक महिला का हिजाब हटाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो उनसे अपना अपॉइंटमेंट लेटर लेने आई थी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 21, 2025 पर 10:07 PM
Bihar Hijab Controversy: हिजाब विवाद के बीच दिल्ली पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, सवालों से किया किनारा
मुस्लिम महिला डॉक्‍टर नुसरत का हिजाब हटाने का विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा।

Bihar Hijab Controversy : बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा मंच पर मुस्लिम महिला डॉक्‍टर नुसरत का हिजाब हटाने का विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा। वहीं रविवार को नीतीश कुमार जब दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे, तो उन्होंने हिजाब विवाद पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया। नीतीश कुमार उस समय विवादों में आ गए, जब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में वह एक महिला का हिजाब हटाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो उनसे अपना अपॉइंटमेंट लेटर लेने आई थी। बताया गया कि वह महिला बुसरत परवीन थीं। वह उन 10 आयुष डॉक्टरों में शामिल थीं, जो सोमवार को मुख्यमंत्री सचिवालय में अपना नियुक्ति पत्र लेने पहुंची थीं

हिजाब विवाद के बीच दिल्ली पहुंचे सीएम नीतीश कुमार

जब उस महिला का नाम पुकारा गया, तो आरोप है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनकी ओर बढ़े, उनके हिजाब की तरफ इशारा किया और पूछा, “यह क्या है?” इसके बाद उन्होंने हिजाब नीचे कर दिया और महिला का चेहरा सबके सामने दिख गया। इस घटना के बाद भारी आलोचना शुरू हो गई। इस मामले में जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार पर मुस्लिम रीति-रिवाजों के प्रति असंवेदनशील व्यवहार करने का आरोप लगाया गया। आलोचकों का कहना है कि यह कदम एक खास राजनीतिक सोच को दिखाता है और इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें