Get App

Land for Job Scam Case: लालू प्रसाद यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में कार्यवाही पर रोक लगाने से इनकार

Land for Job Scam Case: बिहार के पूर्व सीएम और राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने नौकरी के बदले जमीन मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगाने के उनके अनुरोध को खारिज कर देने के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (18 जुलाई) को लालू प्रसाद के खिलाफ निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगाने से इनकार कर दिया

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jul 18, 2025 पर 12:04 PM
Land for Job Scam Case: लालू प्रसाद यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में कार्यवाही पर रोक लगाने से इनकार
Land for Job Scam Case: बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले लालू यादव के सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है

Land for Job Scam Case: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (18 जुलाई) को लालू प्रसाद के खिलाफ निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं शीर्ष अदालत ने दिल्ली हाई कोर्ट को मामले की सुनवाई तेज करने का निर्देश दिया है।

सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद अब लालू यादव के मामले की सुनवाई दिल्ली हाई कोर्ट में ही होगी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव को निचली अदालत में सुनवाई के दौरान पेश होने से छूट की अनुमति दे दी है। बिहार में इस साल के आखिरी में होने वाले चुनाव से पहले RJD नेता को यह बड़ा झटका लगा है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, जस्टिस एम एम सुंदरेश और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने दिल्ली हाई कोर्ट से केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की FIR रद्द करने की उनकी याचिका पर सुनवाई में तेजी लाने को कहा। शीर्ष अदालत ने मामले में यादव को निचली अदालत में पेशी से छूट भी प्रदान की। 29 मई को दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा था कि कार्यवाही पर रोक लगाने का कोई ठोस कारण नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें