करीब 20 साल के बाद बिहार की राजनीति में बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। पिछले दो दशक से बिहार में सत्ता के केंद्र रहे नीतीश कुमार की राजनीति अब सिमटी दिख रही है। नीतीश कुमार, पटना छोड़ दिल्ली का रुख किया है। उनकी आगे की राजनीति राज्यसभा सांसद के रूप में जारी रहेगी। वहीं नीतीश कुमार के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? ये सवाल फिलहाल बिहार की राजनीति में यक्ष प्रश्न बना हुआ है। वहीं सूबे में जारी इस राजनीतिक उथल पुथल के बीच बि्हार सीएम की रेस में कौन-कौन नाम आगे है...आइए जानते हैं।
