Bihar passport scam: बिहार में बड़े पासपोर्ट घोटाले का खुलासा, 31 अफगान नागरिकों ने बिहार के पते पर बनवा लिए पासपोर्ट

Bihar passport scam: बिहार में बड़े पासपोर्ट घोटाले का खुलासा हुआ है। 31 अफगानी नागरिकों द्वारा बिहार के पते पर पासपोर्ट बनाने का मामला सामने आया है। विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय से मिली रिपोर्ट के बाद पुलिस मुख्यालय ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। आइए जानें

अपडेटेड Sep 30, 2026 पर 6:03 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय ने जांच शुरू कर दी है।

Bihar passport scam:बिहार में बड़ा पासपोर्ट घोटाला सामने आने के बाद मंत्रालय से लेकर राज्य के प्रशासनिक अमलों में हड़कंप मच गया है। बिहार पुलिस मुख्यालय के सूत्रों के अनुसार, 31 अफगानी नागरिकों द्वारा बिहार राज्य के अलग-अलग पतों पर भारतीय पासपोर्ट बनवाने का खुलासा हुआ है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस मुख्यालय के सूत्रों के मुताबिक, 31 अफगानी नागरिकों ने बिहार के अलग-अलग पतों का इस्तेमाल कर भारतीय पासपोर्ट बनवा लिया। इनमें 30 अफगानी नागरिकों के पटना के पते पर पासपोर्ट जारी होने की जानकारी सामने आई है। वहीं, एक अफगानी नागरिक ने दरभंगा के पते पर अपना पासपोर्ट बनवाया है। इसके अलावा दो बांग्लादेशी नागरिकों के भी बिहार के पते पर भारतीय पासपोर्ट बनवाए जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय से मिली रिपोर्ट के बाद पुलिस मुख्यालय ने संबंधित जिलों के डीएम और एसएसपी-एसपी को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों से पूरे मामले की जांच करने और उसकी रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को भेजने को कहा गया है।

जिलाधिकारी और एसएसपी किए गए तलब

विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय की रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय ने संबंधित जिलों के डीएम और एसएसपी-एसपी को तलब किया गया है और उन्हें कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों से मामले की पूरी जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई करने को कहा गया है। जांच पूरी होने के बाद यह स्पष्ट होगा कि पासपोर्ट बनवाने में किन दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया और प्रक्रिया में कहीं गड़बड़ी हुई या नहीं।

पटना और दरभंगा जिले से जुड़ा है मामला

इस मामले में पुलिस मुख्यालय के स्तर पर सामने आई जानकारी के अनुसार, 30 अफगानी नागरिकों का पासपोट पटना के पते का इस्तेमाल बनवाया गया। जबकि एक पासपोर्ट दरभंगा जिले के पते पर जारी हुआ। पुलिस और प्रशासन यह जांच कर रहा है कि इन लोगों ने बिहार का पता कैसे हासिल किया और पासपोर्ट बनवाने के दौरान कौन-कौन से फर्जी दस्तावेज लगाए गए थे ?


दो बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल

अफगानी नागरिकों के अलावा दो बांग्लादेशी नागरिकों के भी बिहार के पते पर भारतीय पासपोर्ट बनवाए जाने की सूचना मिली है। पुलिस मुख्यालय ने संबंधित जिलों के अधिकारियों को इन मामलों की भी जांच करने को कहा है। जांच के दौरान पासपोर्ट आवेदन, पते से जुड़े दस्तावेज और संबंधित रिकॉर्ड की पड़ताल की जाएगी।

UP electricity bill: यूपी में बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, अक्टूबर के बिल में 5% की कमी और 424 करोड़ रुपये की बचत

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।