Get App

Bihar Bomb Threat: जिला जज को आया ईमेल, पटना, किशनगंज और गया सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

Bihar Court Bomb Threat: एक ईमेल के जरिए ये धमकी दी गई, जिसके बाद से तीनों अदालतों में अफर-तफरा मच गई। बॉम्ब स्क्वाड और डॉग स्क्वाड मौक पर पहुंच कर तलाशी ले रहे हैं और कोर्ट खाली कराया गया है। पिछले चार-पांच महीनों के अंदर तीन बार इस तरह की अफवाह फैल चुकी है, जिससे पुलिस प्रशासन भी अब हलकान हो चुका है

Shubham Sharmaअपडेटेड Jan 08, 2026 पर 12:59 PM
Bihar Bomb Threat: जिला जज को आया ईमेल, पटना, किशनगंज और गया सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
बिहार की तीन अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, पटना, किशनगंज और गया सिविल कोर्ट में मची अफरा-तफरी

बिहार की तीन अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पटना सिविल कोर्ट, किशनगंज सिविल कोर्ट और गया सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एक ईमेल के जरिए ये धमकी दी गई, जिसके बाद तीनों अदालतों में अफर-तफरा मच गई। पुलिस और अधिकारी मौक पर पहुंच गए। बॉम्ब स्क्वाड और डॉग स्क्वाड मौक पर पहुंच कर तलाशी ले रहे हैं और पूरे कोर्ट परिसर को खाली कराया गया है।

सुरक्षा को देखते हुए पटना सिटी व्यवहार न्यायालय परिसर को खाली कराया गया। पटना सिटी के अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम कोर्ट पहुंच चुकी है। कोर्ट परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बम निरोधक दस्ता, ATS और डॉग स्क्वाड भी मौके पर पहुंच की तलाशी अभियान में जुटे हैं।

जानकारी के मुताबिक, जिला जज की ईमेल ID पर एक मेल आया, जिसमें तीनों कोर्ट को बम से उड़ने की धमकी दी गई थी। पिछले चार-पांच महीनों के अंदर तीन बार इस तरह की अफवाह फैल चुकी है, जिससे पुलिस प्रशासन भी अब हलकान हो चुका है।

वहीं गया सिविल कोर्ट में भी अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बम की धमकी की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। कई थाना की पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी सिविल कोर्ट पहुंच गए। पूरे कोर्ट परिसर की तलाशी ली जा रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें