Bihar STET Admit Card 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी करने वाले उम्मीदवार बोर्ड के आधिकारिक रजिस्ट्रेशन पोर्टल stetregistration.cbrt.co.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा।
बिहार एसटीईटी 2026 : 20 नवंबर तक होगी परीक्षा
बिहार एसटीईटी 2026 का आयोजन 25 अक्टूबर से शुरू होकर 20 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा से संबंधित परीक्षा कार्यक्रम और महत्वपूर्ण निर्देशों जैसे जरूरी अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करना चाहिए।
माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षकों के लिए परीक्षा
बिहार एसटीईटी का आयोजन राज्य में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर पर शिक्षक बनने की पात्रता पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है। इसका पहला पेपर कक्षा 9वीं और 10वीं के शिक्षकों के लिए, जबकि दूसरा पेपर कक्षा 11वीं और 12वीं के शिक्षकों के लिए होता है।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड में जरूरी जानकारी चेक करें
बिहार एसटीईटी 2026 में हिस्सा लेने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उसमें अपना निजी और परीक्षा संबंधी विवरण ध्यान से चेक करना चाहिए। इसमें नाम, फोटो, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट और परीक्षा केंद्र का पता जरूर चेक करें। यदि किसी विवरण में गलती दिखाई देती है, तो परीक्षा से पहले संबंधित अधिकारियों से संपर्क करके सुधार की प्रक्रिया पूरी करें। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड का स्पष्ट प्रिंटआउट लेकर जाना जरूरी है। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र पर दिए गए सभी निर्देश भी पढ़ने चाहिए।