UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) अब पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने के लिए कमर कस चुकी है। पार्टी 30 और 31 अक्टूबर को होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान अपने चुनावी अभियान को व्यापक रूप देने की रणनीति तैयार कर सकती है। इस अहम बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की लगातार दो दिनों तक मौजूदगी की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, पहले उनके एक दिन बैठक में शामिल होने की जानकारी सामने आई थी। लेकिन अब बताया जा रहा है कि वह पूरे दो दिन मौजूद रहेंगे।
