गुरुवार (15 जनवरी) शाम को प्रतिष्ठित बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) सहित 29 नगर निगमों में महाराष्ट्र नगर निकाय चुनावों के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। पूरा देश मुंबई नगर निगम चुनावों पर नजर बनाए हुए है। मुंबई न केवल भारत की आर्थिक राजधानी है। बल्कि इसका नगर निगम बजट कई राज्यों के बराबर है। इसलिए बीएमसी में सत्ता की स्थिति का राज्य की राजनीति पर भी बड़ा असर होता है।
धुले के वार्ड नंबर 18 में मिर्चा मारुति प्राथमिक विद्या मंदिर मतदान केंद्र में EVM मशीन में तोड़फोड़ के बाद भारी तनाव फैल गया। शिवसेना (शिंदे गुट) जिला प्रमुख सतीश महाले ने भाजपा समर्थकों पर हमला और अपशब्दों का आरोप लगाया। उन्होंने चुनाव आयोग और पुलिस से दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।
