IndiGo Flight: इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, मुंबई एयरपोर्ट पर कराई इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight: आनन-फानन में मुबंई में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग की कराई गई। हालांकि, जांच के दौरान विमान में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। बम की धमकी मिलने पर 7.32 बजे एटीसी ने फ्लाइट संख्या 6E068 के लिए इमरजेंसी का ऐलान किया। यह विमान A320 नियो था

अपडेटेड Nov 01, 2025 पर 7:06 PM
Story continues below Advertisement
IndiGo flight emergency landing: जेद्दाह से हैदराबाद आ रही इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया।

IndiGo Flight : हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शनिवार जेद्दाह से हैदराबाद आ रही इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मुबंई में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग की कराई गई। हालांकि, जांच के दौरान विमान में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। बम की धमकी मिलने पर 7.32 बजे एटीसी ने फ्लाइट संख्या 6E068 के लिए इमरजेंसी का ऐलान किया। यह विमान A320 नियो था।

सामने आई ये बड़ी जानकारी 

इंडिगो के प्रवक्ता ने बताया, “1 नवंबर 2025 को जेद्दा से हैदराबाद जा रही फ्लाइट 6E 68 के लिए सुरक्षा खतरे की सूचना मिली। इसके बाद विमान को मुंबई डायवर्ट किया गया। प्रोटोकॉल के अनुसार, हमने तुरंत संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी और विमान को दोबारा उड़ान के लिए मंजूरी मिलने से पहले जरूरी सुरक्षा जांच में पूरा सहयोग किया। हमने यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने की कोशिश की, जिसमें उन्हें रिफ्रेशमेंट देना और लगातार अपडेट देना शामिल था। हमारे यात्रियों, क्रू और विमान की सुरक्षा और सेफ्टी हमारे लिए सबसे ज़्यादा महत्वपूर्ण है।”

विमान के मुंबई पहुंचने का समय 8.7 बजे था, लेकिन इसे बदलकर 8.20 किया गया। इस दौरान फायर बिग्रेड समेत पूरी तैयारी की गई। 8.17 बजे विमान की लैंडिंग हुई। जांच पूरी होने के बाद 12 बजे तक सभी टीमों को वापस भेज दिया गया।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।