Get App

Tax Holiday: क्या होता है 'टैक्स हॉलिडे'? निर्मला सीतारमण ने बजट में की घोषणा, विदेशी क्लाउड कंपनियों की 2047 तक मौज!

Budget 2026 Tax Holiday: 'टैक्स हॉलिडे' स्कीम के तहत भारत में डेटा सेंटर इस्तेमाल करने वाली विदेशी क्लाउड कंपनियों को 2047 तक टैक्स में छूट दी जाएगी। भारत सरकार जिन क्षेत्रों को तेजी से विकसित करना चाहती है उसमें निवेश को बढ़ावा देने के लिए विदेशी कंपनियों को ये ऑफर दिए गए हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Feb 01, 2026 पर 5:07 PM
Tax Holiday: क्या होता है 'टैक्स हॉलिडे'? निर्मला सीतारमण ने बजट में की घोषणा, विदेशी क्लाउड कंपनियों की 2047 तक मौज!
Tax Holiday: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को अपना 9वां बजट पेश किया

Budget 2026 Tax Holiday: बजट 2026 में भारत में डेटा सेंटर इस्तेमाल करने वाली विदेशी क्लाउड कंपनियों को 2047 तक टैक्स में छूट दी जाएगी। सरकार बढ़ती लोकल AI डिमांड को पूरा करते हुए ग्लोबल टेक दिग्गजों को भारत में आकर्षित करना चाहती है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार (1 फरवरी) को क्रांतिकारी ऐलान करते हुए विदेशी क्लाउड कंपनियों के लिए साल 2047 तक 'टैक्स हॉलिडे' की घोषणा की है। इस योजना के तहत यदि कोई विदेशी कंपनी भारत के डेटा सेंटर्स का उपयोग करके दुनिया भर में अपनी सेवाएं देती है, तो उसे अगले 21 सालों तक भारत सरकार को कोई टैक्स नहीं देना होगा।

वित्त मंत्री ने क्या कल कहा?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उन विदेशी कंपनियों के लिए 2047 तक टैक्स छूट का प्रस्ताव दियाहै, जो भारत में स्थित डेटा सेंटर का इस्तेमाल करके दुनिया भर के ग्राहकों को क्लाउड सेवाएं देती हैं। यह टैक्स छूट कुछ शर्तों के अधीन योग्य कंपनियों को दी जाएगी। अपने केंद्रीय बजट 2026-27 के भाषण में सीतारमण ने महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने और डेटा सेंटर में निवेश को प्रोत्साहित करने की जरूरत बताई।

मंत्री ने कहा, "मैं किसी भी विदेशी कंपनी को 2047 तक टैक्स छूट देने का प्रस्ताव करती हूं जो भारत से डेटा सेंटर सेवाओं का उपयोग करके ग्लोबल ग्राहकों को क्लाउड सेवाएं देती है।" इस टैक्स छूट का फायदा उठाने के लिए कंपनियों को एक भारतीय रीसेलर कंपनी के जरिए भारत के ग्राहकों को सेवाएं देनी होंगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें