Budget 2026 Reactions: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार (1 फरवरी) को लोकसभा में वित्त विधेयक, 2026 पेश किया। बजट को ऐतिहासिक करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "ये बजट वर्तमान के सपनों को साकार करता है और भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव को सशक्त करता है। ये बजट 2047 के विकसित भारत की हमारी ऊंची उड़ान का मजबूत आधार है।"
उन्होंने आगे कहा, "भारत जिस रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है, इस बजट से उसे नई ऊर्जा, नई गति मिलेगी। जो पाथ ब्रेकिंग रिफॉर्म किए गए हैं, वो आकांक्षा से भरे हुए भारत के साहसिक, प्रतिभाशाली युवाओं को उड़ने के लिए खुला आसमान देते हैं।"
वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को दावा किया कि केंद्रीय बजट में भारत के सामने मौजूद वास्तविक संकटों से आंख मूंद ली गई। उन्होंने दावा किया कि यह एक ऐसा बजट जिसमें चीजों को दुरुस्त करने के बजाय वास्तविक संकटों से आंख मूंद ली गई।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने X पर पोस्ट किया, "युवाओं के पास नौकरी नहीं है। मैन्युफैक्चरिंग गिर रहा है, निवेशक पूंजी निकाल रहे हैं। घरेलू बचत घट रही है, किसान संकट में हैं, आसन्न वैश्विक झटके, सभी को नजरअंदाज कर दिया गया।"