उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के हाईवे गैंगरेप मामले में कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। बता दें कि कोर्ट ने साल 2016 में मां और नाबालिग बेटी के साथ हुए गैंगरेप मामले में पोक्सो कोर्ट ने पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सके साथ ही प्रत्येक आरोपी पर 1 लाख 81 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। बता दें कि, मां-बेटी के इस गैंगरेप मामले में कुल छह अभियुक्तों के ख़िलाफ़ चार्जशीट दायर की गई थी, जिसमें एक अभियुक्त की ट्रायल के दौरान जेल में मौत हो गई थी।
