Get App

Blinkit से मंगाए 'बटन नाइफ' दो हत्याओं में हुए इस्तेमाल! दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दर्ज की FIR

सच्चाई जांचने के लिए पुलिस ने खुद ग्राहक बनकर वही चाकू ऑर्डर किया। ऑर्डर मिलने के बाद माप लिया गया तो चाकू तय सीमा से बड़ा निकला। इसके बाद पुलिस ने दिल्ली के कई Blinkit डार्क स्टोर्स पर छापा मारा और 55 से ज्यादा ऐसे चाकू जब्त किए। बताया जा रहा है कि ये चाकू 699 रुपए में बेचे जा रहे थे

Shubham Sharmaअपडेटेड Feb 18, 2026 पर 2:33 PM
Blinkit से मंगाए 'बटन नाइफ' दो हत्याओं में हुए इस्तेमाल! दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दर्ज की FIR
Blinkit से मंगाए 'बटन नाइफ' दो हत्याओं में हुए इस्तेमाल!

दिल्ली में हुए दो हत्या मामलों की जांच के दौरान एक चौंकाने वाली बात सामने आई। आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने वारदात में इस्तेमाल किए गए चाकू ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Blinkit से खरीदे थे। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने Blinkit के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

पश्चिमी दिल्ली में दो अलग-अलग मर्डर केस की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों मामलों में इस्तेमाल हुए “बटन नाइफ” ऐप के जरिए खरीदे गए थे। सच्चाई जांचने के लिए पुलिस ने खुद ग्राहक बनकर वही चाकू ऑर्डर किया। ऑर्डर मिलने के बाद माप लिया गया तो चाकू तय सीमा से बड़ा निकला।

कानून क्या कहता है?

सरकारी नियमों के मुताबिक, ऑनलाइन केवल वही चाकू बेचे जा सकते हैं, जिनकी ब्लेड की लंबाई 7.62 cm और चौड़ाई 1.72 cm तक हो।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें