Get App

Toll Plazas: टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा कैश, 1 अप्रैल से केवल FASTag और UPI से ही होगी एंट्री

कैश सिस्टम खत्म होने से ट्रैफिक जाम कम होगा और हाईवे पर सफ़र पहले से ज़्यादा आरामदायक बनेगा। चूंकि डेडलाइन नज़दीक है, इसलिए यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि वे पहले से FASTag एक्टिव रखें या UPI पेमेंट की सुविधा तैयार रखें, ताकि आगे चलकर किसी तरह की दिक्कत न हो

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 16, 2026 पर 10:07 PM
Toll Plazas: टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा कैश, 1 अप्रैल से केवल FASTag और UPI से ही होगी एंट्री
Toll Plaza: भारत में हाईवे पर सफ़र अब पूरी तरह डिजिटल होने की दिशा में बढ़ रहा है

भारत में हाईवे पर सफर अब पूरी तरह डिजिटल होने की दिशा में बढ़ रहा है। 1 अप्रैल से देश के सभी टोल प्लाजा कैशलेस हो जाएंगे। नए नियमों के लागू होने के बाद वाहन चालकों को टोल टैक्स चुकाने के लिए सिर्फ फास्टैग (FASTag) या UPI पेमेंट का ही इस्तेमाल करना होगा। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के इस फैसले का मकसद टोल प्लाज़ा पर लगने वाली लंबी लाइनों को कम करना और लोगों की यात्रा को आसान व तेज बनाना है। हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है, लेकिन मंत्रालय इस बदलाव को बिना किसी परेशानी के लागू करने की तैयारी में जुटा है।

कैश सिस्टम खत्म होने से ट्रैफिक जाम कम होगा और हाईवे पर सफ़र पहले से ज़्यादा आरामदायक बनेगा। चूंकि डेडलाइन नज़दीक है, इसलिए यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि वे पहले से FASTag एक्टिव रखें या UPI पेमेंट की सुविधा तैयार रखें, ताकि आगे चलकर किसी तरह की दिक्कत न हो।

यह बदलाव क्यों किया जा रहा है?

सरकार इस नए नियम के ज़रिए हाईवे यात्रा से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करना चाहती है। इसके पीछे कुछ साफ वजहें हैं:

सब समाचार

+ और भी पढ़ें