CBSE Date Sheet 2027: 10वीं-12वीं के लिए सीबीएसई ने जारी किए सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम, छात्रों को अब डेटशीट का इंतजार

CBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम जारी कर दी है। इससे छात्रों को अपनी बोर्ड परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप देने में मदद मिलेगी। 2027 में बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छोत्रों को अब डेटशीट का इंतजार है

अपडेटेड Oct 21, 2026 पर 11:54 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम जारी कर दी है।

CBSE Date Sheet 2027: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षिक सत्र 2026-27 में 10वीं-12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारियों को अंतिम देना रूप शुरू कर दिया है। इस दिशा में जहां छात्रों की एलओसी को फाइनल किया जा रहा, वहीं छात्रों की मदद के लिए भी प्रयास शुरू कर दिया है। सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम जारी कर दी है। इनकी मदद से छात्र परीक्षा में आने वाले सवालों के तरीके और अंक देने की प्रक्रिया को समझ सकते हैं।

सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा 2027 में की तैयारी कर रहे लाखों छात्र अब अपनी डेटशीट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। डेटशीट में परीक्षा की पूरी डिटेल होगी और छात्रों को रिवीजन और परीक्षा की तैयारी के लिए सही योजना बनाने में मदद मिलेगी। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक न तो डेटशीट जारी की है और न जारी होने की आधिकारिक तारीख बताई है। बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की डेटशीट अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी करेगा। दोनों कक्षाओं की डेटशीट अलग-अलग PDF फाइल में उपलब्ध होगी।

जनवरी-फरवरी में हो सकती है प्रैक्टिकल परीक्षा

सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा आमतौर पर हर साल फरवरी में आयोजित की जाती हैं। पिछले साल परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हुई थीं। इसी आधार पर 2027 की परीक्षाएं भी फरवरी के मिड में शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि, परीक्षा की सही तारीखों की जानकारी आधिकारिक डेटशीट जारी होने के बाद ही मिलेगी। बोर्ड कक्षाओं के छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी से फरवरी 2027 के बीच होने की संभावना है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कूल से मिलने वाली जानकारी पर भी ध्यान दें, ताकि प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख और जरूरी निर्देश समय पर पता चल सकें।

सैंपल पेपर की मदद से कमजोरियों को पहचानें

सीबीएसई बोर्ड द्वारा जारी सैंपल पेपर की मदद से छात्र परीक्षा के लिए कमजोरियों को पहचान सकते हैं। डेटशीट का इंतजार किए बिना छात्र इनकी मदद से अपनी तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर सकते हैं।


CBSE कक्षा 10वीं-12वीं डेटशीट 2027 कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट का लिंक खोजें।
  • अब अपनी कक्षा यानी 10वीं या 12वीं के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद डेटशीट PDF फाइल में खुल जाएगी।
  • इसे डाउनलोड करके अपने पास सेव कर लें।
  • ताकि परीक्षा की तारीखें आसानी से देख सकें।

एक ही शिफ्ट में होंगी परीक्षाएं

सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं सामान्य तौर पर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और दो घंटे वाले पेपर का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक हो सकता है।

दिवाली पर KDA की बड़ी सौगात! कानपुर के हाईवे सिटी में सिर्फ ₹36.79 लाख में प्लॉट खरीदने का मौका, जानें कैसे करें आवेदन

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।