Get App

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर खड़ी स्कूटी में जोरदार धमाका, पुलिस ने पूरे इलाके को किया सील

Chandigarh Blast: शाम करीब 5:00 बजे कार्यालय के बाहर खड़ी एक स्कूटी में अचानक विस्फोट हो गया। ऐसा बताया जा रहा है कि जिस युवक की एक्टिवा है, वह बीजेपी कार्यालय में ही काम करता है। धमाके की गूंज इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया

Shubham Sharmaअपडेटेड Apr 01, 2026 पर 6:21 PM
Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर खड़ी स्कूटी में जोरदार धमाका, पुलिस ने पूरे इलाके को किया सील
Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर खड़ी स्कूटी में जोरदार धमाका, पुलिस ने पूरे इलाके को किया सील

चंडीगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां BJP कार्यालय के बाहर हुए धमाके ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है। पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में बुधवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भाजपा मुख्यालय के बाहर एक जोरदार धमाका हुआ।

जानकारी के अनुसार, शाम करीब 5:00 बजे कार्यालय के बाहर खड़ी एक स्कूटी में अचानक विस्फोट हो गया। ऐसा बताया जा रहा है कि जिस युवक की एक्टिवा है, वह बीजेपी कार्यालय में ही काम करता है। धमाके की गूंज इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए SSP और IG पुष्पेंद्र कुमार सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। राहत की बात यह है कि इस धमाके में किसी भी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है और भाजपा कार्यालय की इमारत भी सुरक्षित है। फिलहाल पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

मौके पर फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते (Bomb Squad) को बुलाया गया है, जो मलबे से नमूने जुटा रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह स्कूटी किसकी थी और धमाके का असली कारण क्या था। इस घटना के बाद पूरे चंडीगढ़ शहर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें