Changes in CPI index : अगर ओला, उबर की सर्विस महंगी होती है, NETFLIX पर मूवी देखने के ज्यादा पैसे देने पड़ते हैं तो इसे महंगाई बढ़ना माना जाएगा। दरअसल,महंगाई दर बताने वाला सरकारी आंकड़ा,कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स यानी CPI में अब ऐसे कई नए आइटम जोड़े जाएंगे जबकि सालों से चले आ रहे पुराने आइटम जैसे ऑडियो कैसेट, टॉर्च जैसे आइटम इससे बाहर किए जाएंगे। आज इस मुद्दे पर बनी कमिटी की अहम बैठक हुई, जिसमें CPI की नई सीरीज को मंजूरी दे दी गई है। पूरी खबर बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के लक्ष्मण रॉय ने बताया कि अब CPI (कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स) के बेस और आइटम दोनों में बदलाव होगा। CPI में नए आइटम शामिल होंगे और पुराने आइटम हटेंगे।
