Get App

Chhath Puja Special Train: छठ पर बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत, दिल्ली से चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें; त्योहार में सफर होगा सुहाना

Chhath Puja Special Train: महापर्व छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने और लोगों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए तीन स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों के परिचालन से दिल्ली, मालदा टाउन, पटना, झंझारपुर और आसपास के क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Oct 15, 2026 पर 10:31 AM
Chhath Puja Special Train: छठ पर बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत, दिल्ली से चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें; त्योहार में सफर होगा सुहाना
Chhath Puja Special Train: इस साल महापर्व छठ पूजा पर बिहार जाने में लोगों को परेशानी नहीं होगी

Chhath Puja Special Train: छठ महापर्व पर बिहार जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत खबर दी है। त्योहार के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को कंट्रोल करने और लोगों को समय पर उनके घर तक पहुंचाने के लिए तीन स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों के चलने से दिल्ली, मालदा टाउन, पटना, झंझारपुर और आसपास के क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है। इंडियन रेलवे की इस पहल से छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी। खासकर दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले बिहार के लोगों को त्योहार के समय यात्रा करने में सहूलियत मिलेगी।

दिल्ली से बिहार के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन

रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, छठ और दीपावली के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए इन स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की गई है। इनमें शकरबस्ती से पटना और झंझारपुर के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके अलावा मालदा टाउन से दिल्ली के बीच भी स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। इन ट्रेनों के चलने से त्योहार के दौरान नियमित ट्रेनों में होने वाली भीड़ का दबाव कम करने में मदद मिल सकती है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग तारीखों पर इन ट्रेनों कों चलाने की योजना बनाई है।

1. शकरबस्ती-पटना स्पेशल ट्रेन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें