Delhi-Patna Vande Bharat: दिवाली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली और बिहार की राजधानी पटना के बीच 16 कोच की स्पेशल 'वंदे भारत एक्सप्रेस' ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इस स्टेशल ट्रेन के चलने से प्रमुख त्योहारों पर बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। यह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन होकर गुजरेगी, जिससे उत्तर प्रदेश के यात्रियों को भी सुविधा मिल सकती है। इस स्पेशल वंदे भारत ट्रेन से दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले उन यात्रियों को भी राहत मिलने की उम्मीद है, जो दिवाली और छठ पूजा के मौके पर अपने घर बिहार जाना चाहते हैं
16, 17, 18 और 19 अक्टूबर को होगा संचालन
'अमर उजाला' की एक रिपोर्ट के अनुसार, नई दिल्ली से यह स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस 16 और 18 अक्टूबर 2026 को चलेगी। वहीं, पटना से वापसी के दौरान यह ट्रेन 17 और 19 अक्टूबर 2026 को संचालित होगी। इसके बाद 21 अक्टूबर से 26 नवंबर तक सप्ताह में तीन दिन ट्रेन चलाने का प्रस्ताव है। त्योहारों के दौरान दिल्ली से बिहार जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में विशेष ट्रेन चलाने का उद्देश्य यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि त्योहार के समय घर जाने वाले लोगों को यात्रा में सहूलियत मिल सके।
16 कोच की होगी स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस
अखबार में दी गई जानकारी के मुताबिक, स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस 16 कोच की होगी। यह ट्रेन नई दिल्ली और पटना के बीच चलेगी तथा प्रयागराज जंक्शन होकर गुजरेगी। हालांकि, इससे जुड़ी अन्य आधिकारिक जानकारी आने का अभी इंतजार है। वहीं, हमारे सहयोगी न्यूज 18 ने दावा किया है कि 21 अक्टूबर से 25 नवंबर तक यह स्पेशल ट्रेन सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी। वहीं, वापसी में पटना से नई दिल्ली के लिए शुरुआती यात्राएं 17 और 19 अक्टूबर को निर्धारित हैं। इसके बाद 22 अक्टूबर से 26 नवंबर तक ट्रेन मंगलवार, गुरुवार और रविवार को संचालित होगी।
दिल्ली से पटना पहुंचने में लगेंगे करीब 13 घंटे
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 'वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन' नई दिल्ली से पटना तक का सफर लगभग 13 घंटे में पूरा करेगी। इससे त्योहारों के दौरान बिहार जाने वाले यात्रियों को समय के लिहाज से सुविधाजनक विकल्प मिल सकता है। न्यूज 18 के मुताबिक, ट्रेन नंबर 02252 नई दिल्ली से सुबह 8:35 बजे रवाना होगी और उसी दिन रात 9:30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर 02251 पटना जंक्शन से सुबह 10 बजे प्रस्थान करेगी और रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
दिवाली और छठ पर बिहार के यात्रियों को मिलेगी सुविधा
दिवाली और छठ बिहार के प्रमुख त्योहार हैं। इन अवसरों पर दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले बड़ी संख्या में लोग लाखों अपने घर लौटते हैं। नियमित ट्रेनों में सीटों की मांग बढ़ने के कारण कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन से यात्रियों को एक अतिरिक्त विकल्प मिल सकता है। खासकर नई दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों को त्योहारों के दौरान अपनी यात्रा की योजना बनाने में मदद मिलेगी।
नई दिल्ली और पटना के बीच चलने वाली इस स्पेशल वंदे भारत ट्रेन का ठहराव छह स्टेशनों पर निर्धारित किया गया है। इन स्टेशनों पर ठहराव होने से रास्ते में पड़ने वाले शहरों और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को भी इस ट्रेन से यात्रा करने का अवसर मिल सकता है। इनमें शामिल हैं:
- पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन
रिपोर्ट के अनुसार, इस विशेष ट्रेन को दोनों दिशाओं में 18-18 फेरे लगाने के लिए निर्धारित किया गया है। इस तरह दिल्ली से पटना और पटना से दिल्ली के बीच कुल 36 फेरे प्रस्तावित हैं। 16 और 18 अक्टूबर को दिल्ली से तथा 17 और 19 अक्टूबर को पटना से चलने वाली शुरुआती सेवाएं नियमित स्पेशल संचालन पैटर्न शुरू होने से पहले निर्धारित की गई हैं। इसका उद्देश्य त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त मांग को पूरा करने में मदद करना है।
यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
रेलवे की ओर से जारी आधिकारिक शेड्यूल, ट्रेन नंबर, स्टॉपेज और टिकट उपलब्धता की पुष्टि करने के बाद ही यात्रा की योजना बनाएं। टिकट बुकिंग के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट IRCTC और ट्रेन की जानकारी के लिए NTES पर अपडेट देख सकते हैं।