Bihar News : Chirag Paswan ने दिया दही चूड़ा भोज, CM Nitish Kumar हुए शामिल
Bihar News : मकर संक्रांति के अवसर पर बिहार की राजनीति में दही-चूड़ा भोज सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि सियासी ताकत दिखाने का मंच बन गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चिराग पासवान के आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में शिरकत कर एक तरह से राजनीतिक संदेश भी दिया है. इस भोज में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की अच्छी-खासी भीड़ रही. मुख्यमंत्री और चिराग पासवान ने साथ में दही-चूड़ा खाया, बातचीत की और मुस्कुराते हुए नजर आए. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के दही-चूड़ा भोज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी खास मानी जा रही है.