Get App

Chirag Tyagi Murder Case: कौन थे नेशनल पैरा एथलीट चिराग त्यागी? गोल्ड मेडलिस्ट की उसके साथी खिलाड़ी ने ही कर दी हत्या, गर्लफ्रेंड कर रही थी इंतजार

Chirag Tyagi Murder Case: पैरा एथलीट चिराग त्यागी का हत्यारोपी यश खटीक को गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चिराग और यश एक ही साथ प्रैक्टिस करते थे। पैरा एथलीट खेलों में क्वालिफिकेशन के लिए यश ने कुछ फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया था। चिराग ने अथॉरिटी से उसकी शिकायत कर दी। उसके बाद यश का क्वालिफिकेशन रूक गया। इसी कारण उसने चिराग की गोली मारकर हत्या कर दी

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड May 31, 2026 पर 10:17 AM
Chirag Tyagi Murder Case: कौन थे नेशनल पैरा एथलीट चिराग त्यागी? गोल्ड मेडलिस्ट की उसके साथी खिलाड़ी ने ही कर दी हत्या, गर्लफ्रेंड कर रही थी इंतजार
Chirag Tyagi Murder Case: चिराग त्यागी का शव गाजियाबाद के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत साई उपवन में मिला

Chirag Tyagi Murder Case: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में शनिवार 30 मई को 25 वर्षीय गोल्ड मेडलिस्ट पैरा एथलीट चिराग त्यागी का शव बरामद किया गया। पुलिस बताया कि त्यागी का शव गाजियाबाद जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के साई उपवन में मिला। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक पैरा एथलीट को गोली मारी गई थी। पुलिस ने बताया कि एथलीट गाजियाबाद का निवासी था। नेशनल पैरा एथलीट की मौत ने गाजियाबाद में आक्रोश का महौल पैदा कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, चिराग सुबह दिल्ली स्थित अपने हॉस्टल से अपने पैतृक गांव मुरादनगर के बसंतपुर सैतली के लिए निकले थे। शुरू जांच के दौरान उनकी पीठ पर एक छेद पाया गया। पुलिस तथा फोरेंसिक टीमें मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच कर रही हैं।

आरोपी गिरफ्तार

एथलीट चिराग त्यागी का हत्यारोपी यश खटीक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि चिराग और यश एक साथ प्रैक्टिस करते थे। पैरा एथलीट खेलों में क्वालिफिकेशन के लिए यश ने कुछ फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया था। इसको लेकर चिराग ने अथॉरिटी से उसकी शिकायत कर दी। उसके बाद यश का क्वालिफिकेशन रूक गया। यश इसी कारण चिराग से रंजिश रखता था। उसने मौके देखकर चिराग की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी यश खटीक खुद भी एक पैरालिंपिक एथलीट है। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें