एक अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में भारत को लेकर बदलते मौसम के प्रभाव को देखते हुए गंभीर चिंता जताई गई है। यह अध्ययन कोलंबिया यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर क्लाइमेट एंड सोसाइटी (IRI) ने किया है। इसमें कहा गया है कि एल नीनो का मौसम पैटर्न मजबूत हो रहा है और 2026 के आखिर और 2027 की शुरुआत में इसके "बहुत मजबूत" होने का अनुमान है। इससे भारत के लिए बढ़ते क्लाइमेट रिस्क को लेकर चिंता बढ़ गई है।
