Prashant Padole: कांग्रेस सांसद प्रशांत पडोले सड़क हादसे में घायल, नागपुर एयरपोर्ट जाते समय हुआ कार एक्सीडेंट

Prashant Padole Car Accident: महाराष्ट्र के भंडारा से कांग्रेस सांसद प्रशांत पड़ोले की कार का नागपुर एयरपोर्ट जाते समय सोमवार सुबह एक्सीडेंट हो गया है। उन्हें संसद सत्र में हिस्सा लेने के लिए नागपुर से दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़नी थी। हादसे में उनका ड्राइवर घायल हो गया है। सांसद प्रशांत को भी हल्की चोट आई है

अपडेटेड Mar 30, 2026 पर 9:42 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Prashant Padole Car Accident: कांग्रेस सांसद प्रशांत पडोले नागपुर एयरपोर्ट जाते समय कार एक्सीडेंट में घायल हो गए

Prashant Padole Car Accident: महाराष्ट्र के भंडारा से कांग्रेस सांसद प्रशांत पडोले सोमवार (30 मार्च) सुबह नागपुर एयरपोर्ट जाते समय एक सड़क हादसे में घायल हो गए। वह पार्लियामेंट सेशन में शामिल होने के लिए नागपुर एयरपोर्ट से राजधानी दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़ने जा रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा नागपुर-भंडारा रूट पर हुआ जब एक ट्रक ने कांग्रेस सांसद की गाड़ी को टक्कर मार दी। एक्सीडेंट के समय पडोले भंडारा से नागपुर जा रहे थे।

इस भीषण सड़क हादसे में उनका ड्राइवर भी घायल हो गया है। टक्कर के बावजूद, किसी बड़ी चोट की खबर नहीं है। गाड़ी में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। न्यूज 18 ने बताया कि हादसे में पडोले के पैर में मामूली चोटें आईं। घायल होने के बावजूद सांसद ने ऑफिशियल कमिटमेंट्स के कारण अपनी यात्रा जारी रखी। एक्सीडेंट के बाद वह सीधे नागपुर एयरपोर्ट गए और संसद सत्र में शामिल होने के लिए दिल्ली के लिए अपनी फ्लाइट पकड़ ली।

फिलहाल, नागपुर पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार या सड़क की स्थिति के कारण हो सकता है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस सांसद सड़क हादसे का शिकार हुए हैं। इससे पहले साल 2025 में भी वह एक दुर्घटना में मामूली रूस से घायल हुए थे। इस हादसे में उनकी जान बाल-बाल बची थी।


सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश से भी एक सड़क हादसे की खबर आ रही है। हरदोई जिले के सवायजपुर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि बंथला गांव निवासी दीपक (20), गोविंद (20), लंकुश (40) तथा ईश्वर दयाल (15) एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर रविवार को सवायजपुर की ओर जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर खितौली गांव के पास तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि हादसे में मोटरसाइकिल सवार सभी लोग और कार सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें- Nitish Kumar Resign: सीएम नीतीश कुमार आज MLC पद से देंगे इस्तीफा! किसे मिलेगी बिहार की कमान? सियासी हलचल तेज

एएसपी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने लंकुश, गोविंद और दीपक को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल ईश्वर दयाल को जिला मेडिकल कॉलेज भेजा गया हैय़ जबकि एक अन्य घायल का इलाज किया जा रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।