Get App

'कांग्रेस सांसद स्पीकर ओम बिरला के चैंबर में जबरन घुसे और उन्हें गालियां दीं', किरेन रिजिजू ने शेयर किया वीडियो

Congress MPs In Speaker's Chamber: केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने कहा कि इसे एक कांग्रेस सांसद ने तब बनाया था जब 20-25 MP माननीय स्पीकर ओम बिरला के चैंबर में घुसे और उन्हें गालियां दीं। केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस सांसदों ने प्रधानमंत्री को भी धमकाया

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Feb 12, 2026 पर 1:09 PM
'कांग्रेस सांसद स्पीकर ओम बिरला के चैंबर में जबरन घुसे और उन्हें गालियां दीं', किरेन रिजिजू ने शेयर किया वीडियो
Congress MPs In Speaker's Chamber: केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने एक चौंकाने वाला वीडियो शेयर किया है

Congress MPs In Speaker's Chamber: संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार (12 फरवरी) को पिछले सप्ताह लोकसभा स्पीकर के चैंबर में हुए टकराव का एक चौंकाने वाला वीडियो शेयर किया है। संसद में हंगामे की एक नई बानगी देखने को मिली जब रिजिजू ने दावा किया कि कांग्रेस के 20-25 सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला के चैंबर में जबरन घुसकर उन्हें गालियां दीं। साथ ही उन्हें धमकियां भी दीं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

रिजिजू ने बताया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में यह शर्मनाक व्यवहार हुआ। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "यह एक गैर-कानूनी वीडियो क्लिप है जिसे एक कांग्रेस MP ने तब बनाया था जब 20-25 कांग्रेस MP माननीय स्पीकर के चैंबर में घुसे, उन्हें गालियां दीं। माननीय प्रधानमंत्री को भी धमकाया। हमारी पार्टी बहस और चर्चा में विश्वास करती है और कभी भी सांसद को मारपीट करने के लिए बढ़ावा नहीं देती।"

उन्होंने आगे कहा, "स्पीकर को गालियां देकर कांग्रेस सांसदों ने चेतावनी दी कि जब पीएम सदन में बोलने आएंगे तो देख लें।" यह वीडियो एक कांग्रेस सांसद ने गैरकानूनी तरीके से बनाया था। केंद्रीय मंत्री ने जोर देकर कहा कि बीजेपी बहस और संवाद में यकीन रखती है, हिंसा का समर्थन नहीं करती। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए बोले, "उनमें सुधार की कोई उम्मीद नहीं, लेकिन नेता प्रतिपक्ष होने के नाते आशा बनी रहती है। कांग्रेस की विचारधारा बिखर चुकी है।"

रिजिजू ने पिछले हंगामों का भी जिक्र किया, जब कांग्रेस की महिला सांसदों ने पीएम मोदी की सीट तक पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, "एनडीए सांसदों की सहनशीलता कमाल की है। अगर हमने भी वैसा किया होता तो संसद में अफरा-तफरी मच जाती।" यह घटना संसदीय मर्यादा पर सवाल खड़े करती है। वीडियो के वायरल से कांग्रेस पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। एक्सपर्ट का मानना है कि स्पीकर के चैंबर की सुरक्षा मजबूत होनी चाहिए। संसद सत्र के दौरान ऐसे विवाद लोकतंत्र की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें