Croma Sale: iPhone 17 Pro Max की कीमत में भारी गिरावट! सिर्फ ₹74,990 में मिल रहा 256GB मॉडल, जानें- पूरा गणित
iPhone 17 Pro Max price: Croma ने भारत में अपने स्टोर पर उपलब्ध नए ऑफर्स के तहत iPhone 17 Pro Max की कीमत में बड़ी कटौती की घोषणा की है। 256GB मॉडल की कीमत अब ₹74,990 हो गई है। जबकि 512GB वर्शन ₹94,990 में उपलब्ध है। हालांकि, इनमें कुछ शर्तें भी शामिल हैं
iPhone 17 Pro Max की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। आईफोन लेने का ये शानदार मौका है
iPhone 17 Pro Max price: Apple के प्रीमियम स्मार्टफोन iPhone 17 Pro Max को खरीदने का प्लान बना रहे ग्राहकों के लिए Croma ने एक बड़ा ऑफर पेश किया है। कंपनी की ओर से चलाए जा रहे नए ऑफर्स के तहत iPhone 17 Pro Max के 256GB मॉडल की इफेक्टिव कीमत ₹74,990 हो गई है। वहीं, 512GB मॉडल को ₹94,990 की कीमत में खरीदा जा सकता है। हालांकि, ये कीमतें फोन की सीधी बिक्री कीमत नहीं हैं। बल्कि एक्सचेंज बोनस (Exchange Bonus), पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू और बैंक ऑफर को जोड़ने के बाद बनती हैं।
खास बात यह है कि यह ऑफर ऐसे समय में आया है जब Croma ने नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के लिए प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है। ऐसे में ग्राहकों के पास लेटेस्ट iPhone खरीदने या पिछली पीढ़ी के Pro Max मॉडल को काफी कम प्रभावी कीमत पर लेने का विकल्प है।
Croma का ऑफर कैसे काम करता है?
Croma के ऑफर के तहत iPhone 17 Pro Max 256GB की इफेक्टिव कीमत ₹74,990 और 512GB मॉडल की ₹94,990 बताई गई है। लेकिन इन कीमतों का लाभ उठाने के लिए ग्राहक को पात्र एक्सचेंज और अन्य ऑफर्स का इस्तेमाल करना होगा। इस डील का सबसे बड़ा हिस्सा ₹12,000 तक का एक्सचेंज बोनस है। इसके अलावा ग्राहक अपने पुराने iPhone को भी एक्सचेंज कर सकता है।
उदाहरण के तौर पर iPhone 15 Pro Max को एक्सचेंज करने पर मॉडल और फोन की कंडीशन के आधार पर ₹53,000 तक की एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है। इसके ऊपर चुनिंदा क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ₹4,000 तक का बैंक कैशबैक भी उपलब्ध है। इसलिए किसी ग्राहक को मिलने वाली अंतिम कीमत उसके पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू, एक्सचेंज बोनस और बैंक ऑफर के लिए उसकी पात्रता पर निर्भर करेगी।
iPhone 17 Pro Max खरीदने पर मिलेंगे ये एक्स्ट्रा फायदे
Croma सिर्फ कीमत में राहत ही नहीं दे रहा है। बल्कि iPhone 17 Pro सीरीज के साथ कुछ एक्स्ट्रा फायदे भी दिए जा रहे हैं। इन ऑफर्स के कारण उन ग्राहकों के लिए डील और आकर्षक हो जाती है जो एक्सचेंज के साथ-साथ बैंक या EMI ऑफर का भी फायदा उठा सकते हैं। उदाहरण के तौर पर:-
₹3,499 का Hyphen Case Combo मुफ्त मिलेगा।
iPhone 17 Pro सीरीज के साथ AppleCare+ पर फ्लैट 10% डिस्काउंट मिलेगा।
6 महीने की No Cost EMI चुनने वाले ग्राहकों को शर्तों के अनुसार ₹4,000 तक का एक्स्ट्रा कैशबैक मिल सकता है।
एक्सचेंज नहीं करना चाहते तो कितनी होगी कीमत?
अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज नहीं करना चाहते हैं, तो iPhone 17 Pro Max की कीमत काफी अधिक होगी। Croma.com पर 256GB मॉडल ₹1,39,990 और 512GB मॉडल ₹1,59,990 में लिस्ट किया गया है। ये ऑनलाइन कीमतें ₹4,000 बैंक कैशबैक को शामिल करके बताई गई हैं। Croma के मुताबिक, ये ऑनलाइन कीमतें 15 सितंबर से उपलब्ध होंगी।
iPhone 17 Pro Max या नया iPhone 18 Pro में से क्या खरीदें?
Croma का यह ऑफर इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि कंपनी इसी समय iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की प्री-बुकिंग भी ले रही है। नए iPhone 18 Pro मॉडल की प्री-बुकिंग 12 सितंबर शाम 5:30 बजे से शुरू हुई। Croma स्टोर्स पर किसी भी iPhone 18 Pro मॉडल की प्री-बुकिंग ₹5,000 देकर की जा सकती है। वहीं, Croma.com, Tata Neu और BigBasket के जरिए ऑनलाइन प्री-बुकिंग के लिए पूरी पेमेंट करनी होगी।
नए Pro मॉडल पर भी ₹12,000 तक का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। ऐसे में अगर आपका फोकस सबसे नया iPhone खरीदने पर है, तो iPhone 18 Pro सीरीज बेहतर विकल्प हो सकती है। लेकिन अगर आप लेटेस्ट मॉडल के बजाय Pro Max कैटेगरी का फोन कम प्रभावी कीमत में लेना चाहते हैं, तो iPhone 17 Pro Max का यह ऑफर काफी आकर्षक हो सकता है।
कहां से खरीद सकते हैं iPhone 17 Pro Max?
Croma का यह ऑफर देशभर में मौजूद उसके स्टोर्स पर उपलब्ध है। इसके अलावा ग्राहक Croma.com और Tata Neu के जरिए भी खरीदारी कर सकते हैं। Croma के देशभर में 200 से ज्यादा शहरों में 560 से अधिक स्टोर्स हैं। एक्सचेंज की कीमत पुराने फोन के मॉडल, वेरिएंट और उसकी कंडीशन के हिसाब से बदल सकती है। इसलिए खरीदारी से पहले एक्सचेंज वैल्यू और बैंक ऑफर की शर्तों को जरूर जांच लेना चाहिए।