Get App

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में NIA ने CRPF जवान को किया गिरफ्तार

Spying for Pakistan: अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) को विभिन्न माध्यमों से पैसे मिल रहे थे। उन्होंने बताया कि NIA ने मोती राम को दिल्ली से गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ कर रही है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड May 26, 2025 पर 5:27 PM
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में NIA ने CRPF जवान को किया गिरफ्तार
Spying for Pakistan: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने कहा कि जवान को बर्खास्त कर दिया गया है

Spying for Pakistan: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पाकिस्तानी के लिए कथित रूप से जासूसी करने को लेकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार (26 मई) को बताया कि आरोपी मोती राम जाट जासूसी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल था। वह 2023 से राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित गोपनीय जानकारी पाकिस्तान के खुफिया अधिकारियों (PIOs) को पहुंचा रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) जाट को (इस काम के लिए) विभिन्न माध्यमों से PIO (Pakistan Intelligence Officers) से पैसे मिल रहे थे। उन्होंने बताया कि NIA ने मोती राम को दिल्ली से गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ कर रही है।

सीआरपीएफ ने कहा कि उसे बर्खास्त कर दिया गया है। सीआरपीएफ के एक बयान के अनुसार, केंद्रीय एजेंसियों के साथ तालमेल में सीआरपीएफ द्वारा जब जाट की सोशल मीडिया गतिविधि पर बारीकी से नजर रखी गई तब वह जांच के दायरे में आया। निगरानी के दौरान पाया गया कि उसने स्थापित मानदंडों और प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए काम किया है।

बयान के अनुसार, जाट को आगे की जांच के लिए NIA के हवाले कर दिया गया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक बयान में कहा गया है, "इसके साथ ही, सीआरपीएफ नियमों के साथ संविधान के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत इस व्यक्ति को 21 मई से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।" जाट को एक विशेष अदालत पेश किया गया। अदालत ने उसे 6 जून तक के लिए हिरासत में भेज दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें