Cyclone Murasu Tracker: चक्रवाती तफान 'मुरासू' अब कमजोर होकर डिप्रेशन में बदल गया है। लेकिन इसके असर से दक्षिण और मध्य भारत के कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक 4 नवंबर की सुबह यह सिस्टम कमजोर होकर डिप्रेशन बन गया था। इसके अब कमजोर होकर स्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र में बदलने का अनुमान है। इस बीच मौसम विभाग ने 4 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं दक्षिण ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। IMD के मुताबिक पिछले 24 घंटों में तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में बेहद भारी बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा छत्तीसगढ़, तटीय और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक तथा तमिलनाडु में भी भारी बारिश हुई है।