Get App

DA Hike: पश्चिम बंगाल के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, एक झटके में 20% बढ़ गया महंगाई भत्ता

DA Hike: पश्चिम बंगाल सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है। इससे राज्य सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की सैलरी में काफी बढ़ोतरी होगी। यह घोषणा सोमवार 22 जून को राज्य का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने की

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jun 22, 2026 पर 2:20 PM
DA Hike: पश्चिम बंगाल के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, एक झटके में 20% बढ़ गया महंगाई भत्ता
DA Hike: पश्चिम बंगाल की BJP सरकार ने अपना पहला बजट पेश किया है। डीए में 20 प्रतिशत वृद्धि हुई है

West Bengal DA Hike 2026: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार ने अपने पहले बजट में राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 20 प्रतिशत की वृद्धि, सभी प्रमुख सामाजिक योजनाओं को जारी रखने और एक लाख सरकारी पदों को भरने का वादा किया है। इसके अलावा बंगाल सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है। इससे राज्य सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की सैलरी में काफी बढ़ोतरी होगी। यह घोषणा सोमवार 22 जून को राज्य का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने की।

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लंबे शासन को खत्म करने के बाद बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार के पहले बजट में DA (महंगाई भत्ता) बढ़ाने का ऐलान किया गया है। इस सरकार की अगुवाई मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी कर रहे हैं। यह एक अहम नीतिगत कदम है। महंगाई भत्ता (DA) सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई के असर की भरपाई के लिए दिया जाने वाला एक भत्ता है। इसकी गणना कर्मचारी की बेसिक सैलरी (basic pay) के प्रतिशत के रूप में की जाती है। समय-समय पर इसमें बदलाव किया जाता है।

कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा

वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने विधानसभा में राज्य का वार्षिक बजट पेश करते हुए अपनी घोषणाओं के जरिए राजकोषीय अनुशासन एवं कल्याणकारी प्रतिबद्धताओं के बीच संतुलन बनाने का प्रयास किया। इस दौरान सत्तापक्ष की ओर से जोरदार तालियां बजीं। दासगुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनभोगियों को मिलने वाली महंगाई राहत में वृद्धि एक अक्टूबर से प्रभावी होगी। इसी के साथ कुल डीए बढ़कर अब 38 प्रतिशत हो जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें