DDA Awaas Nivesh Yojana 2026: दिल्ली में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने लोगों की जबरदस्त मांग को देखते हुए नरेला में 1,648 एक्स्ट्रा एलआईजी (Low-Income Group) फ्लैट उपलब्ध कराने का ऐलान किया है। इन फ्लैटों पर 25 प्रतिशत की डिस्काउंट दी जाएगी। इसके बाद एक फ्लैट की अनुमानित कीमत करीब 14.95 लाख रुपये रह जाएगी। इन घरों की ऑनलाइन बुकिंग 29 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। फ्लैटों का आवंटन 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक आवेदक 29 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे से आधिकारिक पोर्टल पर बुकिंग कर सकेंगे।
