DDA Awas Nivesh Yojana 2026: दिल्ली में सिर्फ ₹14.95 लाख में अपना घर खरीदने का सुनहरा मौका! भारी मांग के बीच नरेला में 1,648 नए फ्लैट लॉन्च

DDA Awas Nivesh Yojana 2026: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने जनता की भारी मांग को देखते हुए 'डीडीए आवास निवेश योजना 2026 (फेज 1)' के तहत नरेला में 1,648 नए 1 BHK फ्लैट्स जोड़े हैं। प्राधिकरण द्वारा 25% छूट के बाद इन रेडी-टू-मूव-इन (Ready-to-move-in) फ्लैट्स की शुरुआती कीमत ₹14.95 लाख रखी गई है

अपडेटेड Oct 27, 2026 पर 1:57 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
DDA आवास निवास योजना 2026 (फेज-1) के तहत नरेला में 1,648 नए फ्लैट जोड़े गए हैं

DDA Awas Nivesh Yojana 2026: देश की राजधानी में अपना घर खरीदने का सपना देखने वालों के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की ओर से एक नई हाउसिंग स्कीम की जानकारी सामने आई है। 'DDA आवास निवास योजना 2026 (फेज-1)' के तहत नरेला में 1,648 नए फ्लैट जोड़े गए हैं। एक अखबार में जारी विज्ञापन के अनुसार, इन फ्लैटों की शुरुआती कीमत 14.95 लाख रुपये रखी गई है। ऐसे में सीमित बजट में दिल्ली में घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए यह योजना आकर्षण का केंद्र बन सकती है।

14.95 लाख रुपये में 1 BHK फ्लैट

विज्ञापन के मुताबिक, नरेला के पॉकेट-1, सेक्टर G2-G6 में ये 1 BHK फ्लैट उपलब्ध कराए जाने हैं। फ्लैट का अनुमानित क्षेत्रफल 49.90 वर्ग मीटर बताया गया है। विज्ञापन में 14.95 लाख रुपये की कीमत को 25 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद की कीमत बताया गया है। हालांकि, फ्लैट की फाइनल कीमत और अन्य शुल्कों की जानकारी आधिकारिक बुकिंग दस्तावेजों से जरूर जांचनी चाहिए।


25% डिस्काउंट, 'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार पर बुकिंग जारी

इस हाउसिंग स्कीम के प्रचार विज्ञापन में 25 प्रतिशत छूट का खास तौर पर उल्लेख किया गया है। साथ ही, फ्लैटों को तैयार और तुरंत रहने योग्य बताया गया है। ad के अनुसार, आवंटन 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर किया जाना है।

29 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी बुकिंग

विज्ञापन में बुकिंग की शुरुआत 29 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे से बताई गई है। इच्छुक आवेदक योजना से संबंधित जानकारी DDA की आधिकारिक वेबसाइट www.dda.gov.in और ई-सर्विस के आधिकारिक पोर्टल eservices.dda.org.in पर देख सकते हैं। प्लैट्स के लिए अप्लाई करने से पहले योजना का डिटेल्स जैसे भुगतान प्रक्रिया, शर्तें और रिफंड संबंधी नियम जरूर पढ़ लें।

मेट्रो, सड़क और रेल कनेक्टिविटी पर जोर

नरेला क्षेत्र में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए कई प्रस्तावित और मौजूदा परिवहन परियोजनाओं का उल्लेख विज्ञापन में किया गया है। इनमें प्रस्तावित सनोट मेट्रो स्टेशन, नरेला-कुंडली मेट्रो कॉरिडोर और क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) की कनेक्टिविटी शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार, जीटी करनाल रोड, अर्बन एक्सटेंशन रोड-II (UER-II) और अर्बन एक्सटेंशन रोड-I (UER-I) के माध्यम से भी बेहतर सड़क संपर्क की संभावना है।

शिक्षा, खेल और ग्रीन वातावरण की सुविधाएं

DDA के विज्ञापन में नरेला को उभरते शैक्षणिक और आवासीय केंद्र के रूप में पेश किया गया है। इसमें विभिन्न विश्वविद्यालयों के लिए भूमि आवंटन, सेक्टर-A7 में नरेला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तथा प्रस्तावित मल्टी-स्पोर्ट्स इंटीग्रेटेड स्टेडियम का जिक्र है। इसके अलावा, हरित क्षेत्र, खुले स्थान और नागरिक सुविधाओं के विकास की भी बात कही गई है। इन सुविधाओं का वास्तविक लाभ संबंधित परियोजनाओं के विकास और उनके शुरू होने पर निर्भर करेगा।

क्या घर खरीदने वालों के लिए यह अच्छा विकल्प है?

कम कीमत में दिल्ली में अपना घर तलाश रहे परिवारों और पहली बार मकान खरीदने वालों के लिए यह स्कीम विचार करने योग्य हो सकती है। लेकिन केवल शुरुआती कीमत या डिस्काउंट के आधार पर फैसला करना उचित नहीं होगा। नरेला की अपने कंपनी से दूरी, दैनिक आवागमन का खर्च, आसपास की मौजूदा सुविधाएं, फ्लैट की वास्तविक स्थिति और कुल भुगतान की गणना जरूर करनी चाहिए।

खरीदारों को यह भी देखना चाहिए कि विज्ञापन में बताई गई कीमत में कौन-कौन से शुल्क शामिल हैं। साथ ही किन मदों के लिए अलग भुगतान करना होगा।

बुकिंग से पहले जरूरी जानकारी

  • DDA की आधिकारिक वेबसाइट पर योजना की अधिसूचना, फ्लैटों की उपलब्धता, बुकिंग की शर्तें और भुगतान संबंधी विवरण सत्यापित करें। किसी फर्जी एजेंट को पैसे देने से बचें।
  • हेल्पलाइन नंबर: DDA के विज्ञापन में सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800110332 भी दिया गया है।

MLC Election Results 2026 Live:

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।