DDA Awas Nivesh Yojana 2026: देश की राजधानी में अपना घर खरीदने का सपना देखने वालों के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की ओर से एक नई हाउसिंग स्कीम की जानकारी सामने आई है। 'DDA आवास निवास योजना 2026 (फेज-1)' के तहत नरेला में 1,648 नए फ्लैट जोड़े गए हैं। एक अखबार में जारी विज्ञापन के अनुसार, इन फ्लैटों की शुरुआती कीमत 14.95 लाख रुपये रखी गई है। ऐसे में सीमित बजट में दिल्ली में घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए यह योजना आकर्षण का केंद्र बन सकती है।
