Get App

DDA Mega E auction: दिल्ली में डीडीए की 146 संपत्तियों की होगी मेगा ई-नीलामी, दुकानों से लेकर आवासीय और औद्योगिक भूखंडों तक मिलेगा निवेश का मौका

DDA Mega E auction: दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने दीपावली के अवसर पर संपत्तियों की बिक्री के लिए अपनी 23वीं मेगा ई-नीलामी की घोषणा की है। इसके तहत दिल्ली में कुल 146 संपत्तियों की नीलामी की जाएगी। इन संपत्तियों में आवासीय, औद्योगिक और व्यावसायिक कैटेगरी की संपत्तियां शामिल हैं। इच्छुक और योग्य लोग 29 नवंबर शाम छह बजे तक रजिस्ट्रेशन कराने के साथ-साथ अर्नेस्ट मनी जमा कर सकेंगे

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 04, 2026 पर 9:31 AM
DDA Mega E auction: दिल्ली में डीडीए की 146 संपत्तियों की होगी मेगा ई-नीलामी, दुकानों से लेकर आवासीय और औद्योगिक भूखंडों तक मिलेगा निवेश का मौका
DDA Mega E auction: राजधानी दिल्ली में 74 दुकानें, 32 आवासीय और 25 औद्योगिक भूखंड नीलाम होंगे

DDA Mega E auction 2026: देश की राजधानी में अपनी संपत्ति खरीदने और कारोबार शुरू करने का सपना देख रहे लोगों के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) एक बड़ा अवसर लेकर आया है। दीपावली के अवसर पर डीडीए ने अपनी 23वीं मेगा ई-नीलामी की घोषणा की है। इस नीलामी के तहत राजधानी की कुल 146 संपत्तियों को बिक्री के लिए रखा जाएगा। इनमें आवासीय और औद्योगिक भूखंडों के साथ दुकानें तथा विभिन्न कैटेगरी की व्यावसायिक संपत्तियां शामिल हैं। इच्छुक लोग निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन पंजीकरण कराकर नीलामी में हिस्सा ले सकेंगे।

डीडीए की इस मेगा ई-नीलामी का उद्देश्य विभिन्न श्रेणियों की उपलब्ध संपत्तियों को पारदर्शी ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से इच्छुक खरीदारों तक पहुंचाना है। खास बात यह है कि इस बार नीलामी में केवल आवासीय संपत्तियां ही नहीं। बल्कि व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण संपत्तियों को भी शामिल किया गया है। इससे निवेशकों, कारोबारियों और खुद की दुकान या औद्योगिक इकाई शुरू करने की योजना बना रहे लोगों को अवसर मिलेगा।

146 संपत्तियों में शामिल हैं अलग-अलग कैटेगरी के भूखंड

डीडीए की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, मेगा ई-नीलामी में 74 बनी हुई दुकानें, 32 आवासीय भूखंड और 25 औद्योगिक भूखंड शामिल हैं। इसके अतिरिक्त तीन छात्रावास भूखंड भी नीलामी के लिए रखे गए हैं। वहीं चार व्यावसायिक भूखंड, एक ईंधन केंद्र, छह बहुस्तरीय कार पार्किंग और साकेत खेल परिसर स्थित एक कैफेटेरिया की भी नीलामी की जाएगी। इस तरह डीडीए ने आवासीय जरूरतों से लेकर व्यावसायिक और औद्योगिक निवेश तक को ध्यान में रखते हुए संपत्तियों की अलग-अलग कैटेगरी तैयार की हैं। खासकर बनी हुई दुकानों और व्यावसायिक भूखंडों की उपलब्धता उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकती है, जो दिल्ली में अपना कारोबार स्थापित करना चाहते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें