DDA Flats: दिल्ली में घर खरीदने का सुनहरा मौका! DDA के 445 फ्लैट बिक्री के लिए उपलब्ध, कीमत सिर्फ ₹43 लाख से शुरू; जानें लोकेशन और बुकिंग का पूरा प्रोसेस

DDAs New Delhi Flats: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की 'खुशहाल परिवार योजना 2026' के तहत राजधानी में 445 फ्लैट बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इनकी शुरुआती कीमत सिर्फ 43 लाख रुपये है। फ्लैट जहांगीरपुरी, नरेला और लोकनायकपुरम में मिलेंगे। रजिस्ट्रेशन 6 नवंबर से शुरू हो चुका है। जबकि बुकिंग 16 नवंबर से होगी

अपडेटेड Nov 11, 2026 पर 11:24 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
DDAs New Delhi Flats: दिल्ली में डीडीए फ्लैटों की शुरुआती कीमत करीब 43 लाख रुपये रखी गई है

DDA New Delhi Flats: देश की राजधानी दिल्ली में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए गुड न्यूज है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने अपनी 'खुशहाल परिवार योजना 2026 (Khushhaal Pariwaar Yojana 2026)' के तहत 445 फ्लैटों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन फ्लैटों की शुरुआती कीमत करीब 43 लाख रुपये रखी गई है। खास बात यह है कि ये फ्लैट दिल्ली के तीन प्रमुख इलाकों जहांगीरपुरी, नरेला और लोकनायकपुरम में उपलब्ध हैं। स्कीम के तहत मिडिल इनकम ग्रुप (MIG) के लोगों को घर खरीदने का मौका मिलेगा।

रजिस्ट्रेशन शुरू

घर के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 6 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। जबकि फ्लैटों की बुकिंग 16 नवंबर से शुरू होगी। इच्छुक खरीदारों को फ्लैट बुक करने के लिए 4 लाख रुपये की बुकिंग राशि जमा करनी होगी। वहीं, रजिस्ट्रेशन के लिए एकमुश्त 2,500 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है।


DDA स्कीम में कहां मिलेंगे 445 फ्लैट?

DDA की 'खुशहाल परिवार योजना 2026' के तहत कुल 445 फ्लैट तीन अलग-अलग स्थानों पर उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा फ्लैट नरेला में हैं। इसके बाद लोकनायकपुरम और जहांगीरपुरी का नंबर आता है।

तीनों लोकेशन पर फ्लैटों की संख्या इस प्रकार है:-

  • नरेला: 296 फ्लैट
  • लोकनायकपुरम: 132 फ्लैट
  • जहांगीरपुरी: 17 फ्लैट
  • कुल: 445 फ्लैट

(नोट- इस योजना में अलग-अलग आकार और कीमत के फ्लैट उपलब्ध हैं। इसलिए खरीदार अपनी जरूरत और बजट के अनुसार विकल्प चुन सकते हैं।)

नरेला में कितनी है DDA फ्लैटों की कीमत?

  • नरेला में DDA की ओर से सबसे ज्यादा 296 फ्लैट बिक्री के लिए रखे गए हैं। ये फ्लैट सेक्टर A1-A4 के पॉकेट 1B और 1C में स्थित हैं।
  • इनकी शुरुआती कीमत 67.03 लाख रुपये से लेकर 67.41 लाख रुपये तक है। फ्लैटों का प्लिंथ एरिया लगभग 114.05 से 114.69 वर्ग मीटर के बीच है।
  • DDA की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, इन कीमतों में 25 फीसदी की डिस्काउंट शामिल है। हालांकि, इसमें मेंटेनेंस चार्ज और GST शामिल नहीं हैं। खरीदारों को इनका भुगतान नियमानुसार अलग से करना पड़ सकता है।

जहांगीरपुरी में सबसे सस्ते फ्लैट का मौका

  • अगर आपका बजट कम है और आप दिल्ली में घर खरीदना चाहते हैं तो जहांगीरपुरी के फ्लैट आपके लिए एक विकल्प हो सकते हैं। यहां DDA ने कुल 17 फ्लैट बिक्री के लिए उपलब्ध कराए हैं।
  • इनकी कीमत करीब 43.36 लाख रुपये से शुरू होकर 66.23 लाख रुपये तक जाती है। फ्लैटों का प्लिंथ एरिया लगभग 64.04 से 99.73 वर्ग मीटर के बीच है।
  • इस योजना में सबसे कम शुरुआती कीमत वाले फ्लैट जहांगीरपुरी में ही उपलब्ध हैं। हालांकि, फ्लैट का वास्तविक आकार और अन्य लागू शुल्क अंतिम भुगतान की राशि को प्रभावित करेंगे।

लोकनायकपुरम में 1.19 करोड़ तक है फ्लैटों का दाम

  • लोकनायकपुरम में DDA की ओर से कुल 132 फ्लैट बिक्री के लिए रखे गए हैं। तीनों लोकेशन में यहां के फ्लैट सबसे महंगे हैं।
  • इनकी अनुमानित कीमत 1.14 करोड़ रुपये से लेकर 1.19 करोड़ रुपये तक है। इन फ्लैटों का प्लिंथ एरिया लगभग 134.25 से 140.45 वर्ग मीटर के बीच है।

फ्लैट बुक करने के लिए कितने रुपये देने होंगे?

  • DDA की इस योजना में फ्लैट बुक करने के लिए खरीदारों को 4 लाख रुपये की बुकिंग राशि जमा करनी होगी। इसके अलावा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए 2,500 रुपये का एकमुश्त नॉन-रिफंडेबल शुल्क निर्धारित किया गया है।
  • जिन लोगों ने पहले से DDA Awaas Portal पर रजिस्ट्रेशन कराया हुआ है, उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं है। योजना में बताई गई कीमतें फिलहाल अनुमानित हैं।
  • फ्लैट का वास्तविक प्लिंथ एरिया निर्धारित होने के बाद अंतिम भुगतान की मांग तय की जाएगी। इसके अलावा मेंटेनेंस, पानी के कनेक्शन और जहां लागू हो वहां कन्वर्जन चार्ज जैसे एक्स्ट्रा शुल्क भी देने पड़ सकते हैं।

DDA फ्लैट के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

DDA की खुशहाल परिवार योजना के तहत आवेदन और बुकिंग की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। इच्छुक खरीदार DDA के आधिकारिक Awaas Portal के माध्यम से रजिस्ट्रेशन और फ्लैट बुकिंग कर सकते हैं।

आवेदन की प्रक्रिया इस प्रकार है:-

1. सबसे पहले DDA के आधिकारिक Awaas Portal पर जाएं।

2. नए आवेदक पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करें।

3. पहले से रजिस्टर्ड लोग अपने मौजूदा अकाउंट से लॉगिन कर सकते हैं।

4. इसके बाद 'खुशहाल परिवार योजना 2026' के तहत उपलब्ध फ्लैटों की जानकारी देखें।

5. अपनी पसंद की लोकेशन और फ्लैट की कीमत की जांच करें।

6. 16 नवंबर से बुकिंग शुरू होने पर उपलब्ध फ्लैट के लिए आगे का प्रोसेस पूरी करें।

7. निर्धारित 4 लाख रुपये की बुकिंग राशि जमा करें।

सैंपल फ्लैट देखने के लिए DDA ने जारी किए संपर्क नंबर

फ्लैट खरीदने से पहले उसकी स्थिति और बनावट देखना चाहते हैं तो DDA की ओर से सैंपल फ्लैट विजिट के लिए अधिकारियों के संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं।

लोकनायकपुरम

  • AE आजाद अंसारी: 9718101584
  • JE अभिषेक मीना: 8744026248
  • सैंपल फ्लैट का एड्रेस: D-G-2, ग्राउंड फ्लोर, ब्लॉक D, पॉकेट E

जहांगीरपुरी

  • AE प्रशांत सिंह चौहान: 9050113944
  • JE आदित्य: 6393842266

नरेला

  • पॉकेट 1B के लिए JE रोहित: 8588818953
  • पॉकेट 1C के लिए JE मिथिलेश: 7549623741

ये भी पढ़ें- Chinese influencers: 'गलत नैरेटिव फैला रहे हैं'; भारत ने बांग्लादेश की झुग्गी-बस्तियों को दिल्ली बताने वाले चीनी इंफ्लुएंसरों पर की कार्रवाई की मांग, जानिए क्या है पूरा मामला

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।