Chinese influencers: 'गलत नैरेटिव फैला रहे हैं'; भारत ने बांग्लादेश की झुग्गी-बस्तियों को दिल्ली बताने वाले चीनी इंफ्लुएंसरों पर की कार्रवाई की मांग, जानिए क्या है पूरा मामला

Chinese influencers: भारत ने चीनी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ब्लॉगर्स की उन गतिविधियों पर कड़ी आपत्ति जताई है, जिनमें वे बांग्लादेश की राजधानी ढाका के कुछ इलाकों में वीडियो बनाकर उन्हें नई दिल्ली का बताकर वायरल कर रहे हैं। भारत ने इसे देश की गलत और विकृत तस्वीर पेश करने की कोशिश करार देते हुए चीन और बांग्लादेश के अधिकारियों से संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है

अपडेटेड Nov 11, 2026 पर 8:41 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Chinese influencers: कई चीनी ब्लॉगर्स और इन्फ्लुएंसर्स भारत के खिलाफ एक अभियान चला रहे हैं

Chinese influencers: भारत ने बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित झुग्गी-बस्तियों को को नई दिल्ली के रूप में दिखाने वाले चीनी इन्फ्लुएंसर्स और ब्लॉगर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार (10 नवंबर) को भारतीय विदेश मंत्रालय ने उन रिपोर्ट्स पर कड़ी प्रतिक्रिया दी, जिनमें बताया गया है कि चीनी इन्फ्लुएंसर्स बांग्लादेश में वीडियो शूट कर रहे हैं। फिर उन्हें नई दिल्ली का बताकर सोशल मीडिया पर पेश कर रहे हैं। भारत ने बीजिंग और ढाका के अधिकारियों से अपील की है कि वे देश की एक गलत तस्वीर पेश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।

चीनी ब्लॉगर्स के भारत विरोधी अभियान  

बांग्लादेशी मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, कई चीनी ब्लॉगर्स और इन्फ्लुएंसर्स भारत के खिलाफ एक अभियान चला रहे हैं। वे ढाका के गरीब इलाकों, जैसे उत्तरा और टेकपारा में वीडियो शूट करते हैं। फिर उन्हें ऐसे पेश करते हैं जैसे वे नई दिल्ली के हों। ढाका में चीनी इन्फ्लुएंसर्स की इन गतिविधियों के बारे में पूछे जाने पर, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमने इस संबंध में मीडिया रिपोर्ट्स देखी हैं। किसी भी देश की गलत तस्वीर पेश करने की ऐसी कोशिशें दुर्भाग्यपूर्ण हैं।


ढाका की झुग्गी-बस्तियों से चीनी ब्लॉगर्स द्वारा कथित तौर पर लाइवस्ट्रीमिंग किए जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "हमने इस संबंध में मीडिया रिपोर्टें देखी हैं। किसी देश की गलत तस्वीर पेश करने की ऐसी कोशिशें दुर्भाग्यपूर्ण हैं। जहां तक ढाका को दिल्ली के रूप में दिखाने के लिए बाहरी लोगों को पैसे देकर इस्तेमाल करने की बात है, तो इस तरह के झूठे नैरेटिव फैलाने से केवल उन्हीं लोगों की विश्वसनीयता कम होती है जो ऐसा कर रहे हैं और जो लोग इसके पीछे हैं। मैं संबंधित अधिकारियों से आग्रह करूंगा कि वे ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें।"

क्या है पूरा मामला?

मामले की जानकारी रखने वाले कुछ लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर 'हिंदुस्तान टाइम्स' को बताया कि हाल के महीनों में चीन के प्लेटफॉर्म्स पर भारत-विरोधी कंटेंट में काफी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि इसी दौरान बीजिंग में बड़ी संख्या में चीनी इन्फ्लुएंसर्स ने भारतीय वीजा के लिए आवेदन किया था, जिनमें से ज्यादातर आवेदन खारिज कर दिए गए। एक व्यक्ति ने कहा, "ऐसा लगता है कि भारत में एंट्री न मिल पाने के कारण, ये चीनी ब्लॉगर्स अब बांग्लादेश का रुख कर रहे हैं।"

इन लोगों ने बताया कि चीनी प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद ज्यादातर भारत-विरोधी वीडियो में भारत को एक अविकसित, गंदा और आर्थिक समस्याओं से जूझ रहा देश बताया गया है। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार 'प्रोथोम आलो' ने अपनी एक विस्तृत खोजी रिपोर्ट में बताया है कि 150 से अधिक चीनी नागरिक कई महीनों से ढाका के घनी आबादी वाले और गरीब इलाकों उत्तरा और टेकपारा में दिन भर वीडियो शूट करने और लाइवस्ट्रीमिंग करने में लगे हुए हैं।

इन चीनी नागरिकों ने स्थानीय लोगों को गाइड के तौर पर भी काम पर रखा है। रिपोर्ट में कहा गया है, "हमारे विश्लेषण से पता चला है कि भले ही ये वीडियो 'उत्तरा' में रिकॉर्ड किए जा रहे हैं। लेकिन चीनी नागरिक अपने लाइवस्ट्रीम के दौरान दावा करते हैं कि वे भारत की राजधानी नई दिल्ली से लाइव कर रहे हैं।"

चीनी इन्फ्लुएंसर्स भारत को क्यों कर रहे हैं बदनाम?

रिपोर्ट में 1 नवंबर को उत्तरा से की गई एक लाइवस्ट्रीम का भी जिक्र है। इसमें एक चीनी महिला ने दावा किया कि वह नई दिल्ली में है। उसने वहां के घरों को बेहद गंदा बताते हुए कहा कि टिन की छत वाले मकानों में पंखे तक नहीं हैं। उसने इलाके को पिछड़ा, गंदा और अस्वच्छ बताया और कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए।

1 नवंबर को 'उत्तरा' से किए गए एक लाइवस्ट्रीम के दौरान एक चीनी महिला ने कहा, "यह नई दिल्ली है। यहां लोगों के घर बहुत गंदे हैं। टीन की छत वाले इन घरों के अंदर एक पंखा तक नहीं है। यह जगह काफी पिछड़ी, गंदी और अस्वच्छ है, और यहा कानून-व्यवस्था की स्थिति भी खराब है।" यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब भारत और चीन अपने संबंधों को सामान्य बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।

अक्टूबर 2024 में दोनों देशों के बीच लद्दाख में चार साल से अधिक समय से चले आ रहे सैन्य गतिरोध को खत्म करने पर सहमति बनी थी। इस गतिरोध के कारण दोनों देशों के संबंध छह दशकों के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए थे। इस तरह के वीडियो को लेकर भारत में चिंता जताई गई है। आरोप है कि इन वीडियो के जरिए भारतीय शहरों और वहां रहने वाले लोगों की नकारात्मक छवि पेश की जा रही है, जबकि वीडियो वास्तव में बांग्लादेश में रिकॉर्ड किए जा रहे हैं।

भारत में वीजा नहीं मिला तो बांग्लादेश पहुंचे चीनी ब्लॉगर्स?

इस पूरे मामले के पीछे एक और पहलू सामने आया है। मामले से परिचित लोगों के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों में चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारत विरोधी कंटेंट में बढ़ोतरी देखी गई है। इसी दौरान बीजिंग में बड़ी संख्या में चीनी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों और ब्लॉगर्स ने भारतीय वीजा के लिए अप्लाई किया था। लेकिन इनमें से अधिकतर आवेदन खारिज कर दिए गए।

ये भी पढ़ें- Sonia Gandhi Book: 'पापा अब नहीं रहे, है ना?'; राजीव गांधी की हत्या वाली रात 10 जनपथ में मचा था कोहराम, सोनिया गांधी की किताब में दर्दनाक खुलासा

मामले से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि भारत में एंट्री नहीं मिल पाने के बाद चीनी व्लॉगर्स ने बांग्लादेश का रुख किया। बताया जा रहा है कि चीन के कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर वायरल भारत विरोधी वीडियो में भारत को पिछड़ा और गंदा देश दिखाने के साथ-साथ आर्थिक समस्याओं से जूझता हुआ बताया गया है। ऐसे में बांग्लादेश में वीडियो शूट करके उन्हें दिल्ली का बताने की घटनाओं ने इस विवाद को और बढ़ा दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।