Black Friday Sale 2026: महंगाई की नो टेंशन! ब्लैक फ्रॉइडे को अमेरिकी में जबरदस्त शॉपिंग, इन सेगमेंट में दिखा अधिक जोश

Black Friday Sale 2026: अमेरिका में हर साल नवंबर महीने के चौथे गुरुवार को मनाए जाने वाले थैंक्सगिविंग (Thanksgiving) के अगले दिन शुक्रवार को ब्लैक फ्राइडे होता है। इस दिन शॉपिंग पर जबरदस्त ऑफर दिया जाता है और इस बार सामने आया कि महंगाई के दबाव के बावजूद बिक्री ताबड़तोड़ हुई

अपडेटेड Nov 29, 2026 पर 9:33 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Black Friday Sale 2026: ब्लैक फ्राइडे पर अमेरिका में इलेक्ट्रॉनिक्स और सॉफ्टवेयर की जबरदस्त मांग दिखी और इस सेगमेंट में बिक्री सालाना आधार पर 7.9% बढ़ गई।

Black Friday Sale 2026: महंगाई की चिंता और घरेलू बजट पर दबाव के बावजूद ब्लैक फ्राइडे को अमेरिका में जमकर खरीदारी हुई। मास्टरकार्ड स्पेंडिंग पल्स (Mastercard SpendingPulse) के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक ब्लैक फ्राइडे को अमेरिका में रिटेल सेल्स सालाना आधार पर 5.8% बढ़ गई। न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक इसे इलेक्ट्रॉनिक्स, सॉफ्टवेयर और ऑनलाइन शॉपिंग से तगड़ा सपोर्ट मिला। इसमें ऑटोमोबाइल और पेट्रोल की बिक्री का आंकड़ा शामिल नहीं है।

सबसे अधिक तेजी ऑनलाइन सेल्स में दिखी। ई-कॉमर्स पर खर्च सालाना आधार पर 13.4% बढ़ा, जबकि फिजिकल स्टोर्स यानी दुकानों में खरीदारी 3.8% बढ़ी। खास बात यह है कि साल 2022 के बाद से स्टोर में बिक्री सबसे तेज स्पीड से बढ़ी। हालांकि इसका कुछ हिस्सा वजह कीमतों में बढ़ोतरी भी हो सकता है। मास्टरकार्ड इकनॉमिक्स इंस्टीट्यूट की चीफ इकनॉमिस्ट मिशेल मेयर के मुताबिक इन आंकड़ों के हिसाब से यह स्पष्ट है कि अमेरिकी ग्राहक अभी भी खर्च कर सकते हैं और खरीदारी करना चाहते हैं। हालांकि वे पहले की तुलना में अधिक सोच-समझकर और जरूरत के हिसाब से खर्च कर रहे हैं।

इलेक्ट्रॉनिक्स और गेमिंग प्रोडक्ट्स की बढ़ी मांग


ब्लैक फ्राइडे पर इलेक्ट्रॉनिक्स और सॉफ्टवेयर की जबरदस्त मांग दिखी और इस सेगमेंट में बिक्री सालाना आधार पर 7.9% बढ़ गई। वीडियो गेम्स की लोकप्रियता से इसे सपोर्ट मिला। Grand Theft Auto VI को लेकर जबरदस्त क्रेज के बीच आयोवा (Iowa) के Sioux City स्थित Best Buy स्टोर में प्लेस्टेशन 5 (PlayStation 5) का स्टॉक खत्म हो गया।

कपड़ों की बिक्री भी 4.4% बढ़ गई, लेकिन यह पिछले साल के ब्लैक फ्राइडे के मुकाबले सुस्त रही। वहीं वालमार्ट जैसे रिटेलर्स ने कम कीमत वाले प्रोडक्ट्स और आकर्षक ऑफर्स के जरिए ग्राहकों को आकर्षित किया। शिकागो के एक वालमार्ट स्टोर में $5 का तकिया काफी बिका।

K-Shaped Economy का दिख रहा असर

अमेरिकी अर्थव्यवस्था में के-शेप्ड इकॉमनी की स्थिति भी रिटेल कंपनियों की रणनीति पर असर डाल रही है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था अब एक K-शेप्ड (K-shaped) इकॉनमी की तरफ बढ़ रही है, जिसमें खर्च करने की क्षमता मुख्य रूप से अधिक आय वाले लोगों तक ही सीमित है। ऐसे में रिटेलर्स का फोकस कम कीमत वाली चीजों और प्रमोशनल ऑफर्स पर दिखा। 'ब्लैक फ्राइडे' ने आर्थिक दबाव झेल रहे लोगों को बेहतरीन डील्स पाने का मौका दिया। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक 51 साल की टार्शा राइस (Tarsha Rice) इस साल कोई नया इलेक्ट्रॉनिक आइटम तो नहीं खरीदना चाहती थीं, लेकिन फिर भी उन्होंने कुछ एक्सेसरीज खरीदने की योजना बनाई थी। वर्जीनिया के स्प्रिंगफील्ड में कॉस्टको (Costco) स्टोर पर खरीदारी कर रहीं 46 वर्षीय लॉरा फोर्ब्स (Laura Forbes) ने कहा कि पहले लोग पूछते थे कि आपको क्या चाहिए, लेकिन अब वे पूछते हैं कि आपको किस चीज की जरूरत है?

Nvidia को लेकर Binance ने अमेरिका को क्यों दी चेतावनी? Jensen Huang पर कही बड़ी बात

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।