DDA New Delhi Flats: देश की राजधानी दिल्ली में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए गुड न्यूज है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने अपनी 'खुशहाल परिवार योजना 2026 (Khushhaal Pariwaar Yojana 2026)' के तहत 445 फ्लैटों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन फ्लैटों की शुरुआती कीमत करीब 43 लाख रुपये रखी गई है। खास बात यह है कि ये फ्लैट दिल्ली के तीन प्रमुख इलाकों जहांगीरपुरी, नरेला और लोकनायकपुरम में उपलब्ध हैं। स्कीम के तहत मिडिल इनकम ग्रुप (MIG) के लोगों को घर खरीदने का मौका मिलेगा।
